-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ishaan Khatter 2025 Journey Photos Homebound Instagram
Ishaan Khatter 2025 Journey: ईशान खट्टर ने फोटोज में समेटा 2025 का सफर, फैंस का जताया आभार
- Written By: सोनाली झा
Ishaan Khatter Career: ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर 2025 के खास पलों की झलक साझा कर फैंस का आभार जताया। ईशान ने इस साल को आत्मविश्वास और उपलब्धियों से भरा बताया। उनकी पोस्ट को फैंस का खूब प्यार मिला।

ईशान खट्टर (फोटो- सोशल मीडिया)
Ishaan Khatter Instagram Post: फिल्म ‘होमबाउंड’ से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले अभिनेता ईशान खट्टर ने साल 2025 को अपने करियर और निजी जिंदगी के लिए बेहद खास बताया है। साल के अंत में ईशान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बीते साल की झलकियां फैंस के साथ साझा कीं, जिसमें उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ निजी पलों की भी तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं।
ईशान की यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गई और फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी जमकर प्यार लुटाया। ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 2025 के खास पलों को एक कैरोसेल पोस्ट में शेयर किया। इन तस्वीरों और वीडियो में फिल्म ‘होमबाउंड’ की शूटिंग, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स, रेड कार्पेट मोमेंट्स और दोस्तों-परिवार के साथ बिताए निजी लम्हे नजर आ रहे हैं।
ईशान खट्टर ने कही ये बात
ईशान ने पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया कि यह साल उनके लिए सिर्फ कामयाबी का नहीं, बल्कि सीख और आत्मविश्वास से भरा रहा। पोस्ट के कैप्शन में ईशान ने दिल छू लेने वाले शब्द लिखे। उन्होंने लिखा कि यह साल कितना शानदार रहा। मैंने इसे 20 स्लाइड्स में समेटने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर पाया। आप सभी के अविश्वसनीय प्यार के लिए धन्य और आभारी हूं। तहे दिल से शुक्रिया। अब अपने अंदर बहुत जोश के साथ आगे बढ़ रहा हूं। मेरे पास देने के लिए बहुत कुछ है। चलो 2026 में चलते हैं। मैं तैयार हूं।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
सेलेब्स का रिएक्शन
ईशान की पोस्ट पर सेलेब्स के भी रिएक्शन सामने आए। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप पर गर्व है। वहीं फिल्ममेकर निखिल तनेजा ने दिल वाला इमोजी शेयर कर अपना प्यार जताया। फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में ईशान की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि आप सबसे बेहतरीन हैं, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। तो किसी ने उन्हें आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें- यश की टॉक्सिक में नयनतारा बनेंगी ‘गंगा’, कियारा-हुमा के बाद एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक आउट
ईशान खट्टर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशान खट्टर ने 2017 में माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘धड़क’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2025 में रिलीज हुई ‘होमबाउंड’ उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रही। इस फिल्म को 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसने ईशान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाई।
Ishaan khatter 2025 journey photos homebound instagram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












