भूत बंगला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bhoot Bangla Collection Target: अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। दोनों की नई फैंटेसी हॉरर कॉमेडी भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर हाल ही में सामने आया, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
इस फिल्म से अक्षय कुमार को खास उम्मीदें हैं, क्योंकि कोविड के बाद उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई फिल्में दीं, लेकिन उनमें से कम ही दर्शकों का दिल जीत सकीं। ऐसे में माना जा रहा है कि साल 2026 उनके लिए नई शुरुआत साबित हो सकता है।
बताया जा रहा है कि भूत बंगला करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। आमतौर पर किसी फिल्म को हिट माना जाता है, जब वह अपने बजट से करीब 1.5 से 2 गुना तक कमाई कर लेती है।
इस हिसाब से फिल्म को हिट बनने के लिए कम से कम 120 से 140 प्रतिशत तक की कमाई करनी होगी। यानी इसे लगभग 170 करोड़ रुपये या उससे अधिक का कलेक्शन करना जरूरी माना जा रहा है।
अगर यह फिल्म अपने बजट के मुकाबले 140 से 170 प्रतिशत तक कमाई करती है, तो इसे सुपरहिट की कैटेगरी में रखा जाएगा। वहीं ब्लॉकबस्टर का दर्जा पाने के लिए फिल्म को अपने बजट का करीब 170 से 200 प्रतिशत तक कमाना होगा।
यानि 120 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनने के लिए लगभग 240 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी। हालांकि यह सफर आसान नहीं होगा, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इसे धुरंधर 2: द रिवेंज जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर मिलने वाली है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूत बंगला ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई करने की स्थिति में नजर आ रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हो सकती है।
फिलहाल इस जोड़ी की सबसे बड़ी ओपनिंग खट्टा मीठा के नाम है, जिसने पहले दिन करीब 6.86 करोड़ रुपये की कमाई की थी। माना जा रहा है कि नई फिल्म इस रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- ‘पिसना तो मैन को ही पड़ता है…’, वायरल वीडियो पर राजपाल यादव ने तोड़ी चु्प्पी, सलमान खान का किया शुक्रिया अदा
भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तबू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।