Kamariya Round Karega: आकांक्षा पूरी और नीलकमल सिंह के कमरिया राउंड करेगा सॉन्ग ने उड़ाया गर्दा

आकांक्षा पुरी इस समय भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनका नीलकमल सिंह के साथ रिलीज हुआ नया गाना Kamariya Round Karega यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।
Kamariya Round Karega: आकांक्षा पूरी और नीलकमल सिंह के कमरिया राउंड करेगा सॉन्ग ने उड़ाया गर्दा
नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का भोजपुरी सॉन्ग कमरिया राउंड करेगा
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Akanksha Puri Song Kamariya Round Karega: नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का नया गाना कमरिया राउंड करेगा सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने की धुन पर लोग थिरकने को मजबूर हो सकते हैं। यूट्यूब पर यह गाना धूम मचा रहा है। इस गाने में टिपिकल भोजपुरी सिनेमा का लुक नजर नहीं आ रहा है, बल्कि यह मॉडर्न भोजपुरी सिनेमा की तरह दिखाई दे रहा है। अंदाज देसी है लेकिन लुक मॉडर्न है। यही कारण है कि दर्शकों को यह मॉडर्न गीत काफी पसंद आ रहा है।

आकांक्षा पुरी इस समय भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जान बनी हुई हैं। वह इंडस्ट्री के लिए नया चेहरा तो हैं, साथ ही उनका डांसिंग स्टाइल और उनकी एक्टिंग दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है। यही कारण है कि वह एक के बाद एक लगातार भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। जबकि वह कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

कमरिया राउंड करेगा सॉन्ग

नीलकमल सिंह के साथ आकांक्षा पुरी की जबरदस्त केमिस्ट्री

कमरिया राउंड करेगा वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ आकांक्षा पुरी की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। आकांक्षा पुरी और नीलकमल सिंह के हुक स्टेप भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। गाने का लिरिक्स बेहद रोचक है। डीजे जब साउंड करेगा कमरिया राउंड करेगा। इस गीत को लेकर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। यूजर्स का कहना है कि भोजपुरी सिनेमा का अवतार भी अब धीरे-धीरे बदल रहा है।

यूट्यूब पर हिट हुआ कमरिया राउंड करेगा सॉन्ग

सारेगामा हम भोजपुरी नाम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का कमरिया राउंड करेगा गाना रिलीज हुआ है। गाने को रिलीज हुए सिर्फ कुछ घंटे ही हुए हैं। लेकिन इस यूट्यूब चैनल पर इसे देखने वालों की संख्या 7 लाख के पार पहुंच गई है। इसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नीलकमल सिंह को भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का सुरीला बादशाह बताया जा रहा है। वहीं आकांक्षा पुरी की सुंदरता की भी लोग तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com