Bhojpuri Music Trend: देसी तड़का, भोजपुरी अंदाज और करोड़ों व्यूज, बॉलीवुड पर छाया भोजपुरी का जादू…
Bhojpuri Music Trend In Bollywood: बॉलीवुड में भोजपुरी गानों और लोक संस्कृति का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिसने रिमिक्स और पंजाबी गानों के दौर में दर्शकों को एक नया ऑप्शन दे दिया है।
- Written By: यति सिंह
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और फिल्म 'धमाल 4' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhojpuri Music Trend in Bollywood: बॉलीवुड में इन दिनों एक नया और अनोखा बदलाव देखने को मिल रहा है। अगर आप हाल-फिलहाल में रिलीज हुए किसी बड़े बजट की हिंदी मूवीज का ट्रेलर या गाना देख रहे हैं, तो उसमें भोजपुरी संगीत की गूंज आपको साफ सुनाई देगी।
‘घिस-घिस’ से लेकर ‘फुलौरी बिना चटनी’ जैसे गानों के जरिए से हिंदी सिनेमा की फिल्मों में भोजपुरी का रंग लगातार गहरा होता जा रहा है। एक टाइम था जब हिंदी फिल्मों में वेस्टर्न बीट्स और पंजाबी गानों का बोलबाला था, लेकिन आज देश के बड़े-बड़े स्टार्स यूपी और भोजपुरी की देसी धुनों पर थिरकते नजर आ रहे हैं।
बड़े पर्दे पर दिखा अक्षरा और अक्षय का नया घिस-घिस-घिस
बॉक्स ऑफिस पर में आने वाली बड़ी फिल्मों में भोजपुरी संगीत को बहुत ही बड़े तरीके से पेश किया जा रहा है। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के एक गाने ‘घिस-घिस’ में खुद एक्टर अक्षय कुमार भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के साथ बेहद खास अंदाज में कदम से कदम मिलाते नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जब Amrita Rao ने ठुकराईं सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्में, अपनी शर्तों पर बनाया सफल करियर
Sharvari Birthday Special: सोशल मीडिया पर छाया शरवरी का बर्थडे बैश, केक की थीम ने खींचा सबका ध्यान
Munawar Faruqui Reaction: ‘कोई नहीं रहेगा तब समझोगे…’ प्रणित मोरे के समर्थन में उतरे मुनव्वर फारूकी
Alia Bhatt Film: ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में आलिया भट्ट की एंट्री ! क्या दीपिका पादुकोण को करेंगी रिप्लेस
सिर्फ यही नहीं, बल्कि ‘धमाल 4’ फिल्म का नया गाना ‘फुलौरी बिना चटनी’ भी रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। सिनेमा जगत में यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय से लगभग हर बड़ी हिंदी फिल्म या म्यूजिक एल्बम में भोजपुरी और वहां की मिट्टी की महक को शामिल करना एक नया ट्रेंड बन गया है।
अमिताभ और दिलीप कुमार के दौर का हसीन पल
हिंदी सिनेमा और भोजपुरी संस्कृति का यह तालमेल कोई नई बात नहीं है, बल्कि इसका इतिहास बेहद पुराना रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार तक ने भोजपुरी भाषा के लोक गीतों को अपनी फिल्मों में अहम स्थान दिया था।
‘नदिया के पार’ जैसी फिल्मों के गीत आज भी लोगों की जुबान पर रटे हुए हैं। हालांकि, समय बदलने के साथ फिल्म इंडस्ट्री में पॉप, डिस्को और वेस्टन म्यूजिक का प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ गया था। पिछले कुछ सालों से हिंदी फिल्मों में लगातार आ रहे पंजाबी गानों और एक जैसे लगने वाले रिमिक्स गानों से आम दर्शक धीरे-धीरे ऊबने लगे थे।
यह भी पढ़ें: जब Amrita Rao ने ठुकराईं सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्में, अपनी शर्तों पर बनाया सफल करियर
राष्ट्रीय स्तर पर ऊभर रहे यूपी बिहार के सितारे
इस पूरे बदलाव के पीछे एक बड़ा कारण भोजपुरी कलाकारों की बढ़ती पॉपुलेरेटी भी है। आज भी कई भोजपुरी सिंगर और एक्टर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक मजबूत पहचान बना चुके हैं। निर्माता-निर्देशक भोजपुरी फिल्म की बड़ी फैन बेस और पॉपुलेरिटी का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। आम जनता को भी अपनी जड़ों, लोक संगीत और देसी संस्कृति से जुड़ी चीजें बड़े पर्दे पर देखना काफी पसंद आ रहा है।
