Amitabh Bachchan ने एक दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में, 83 की उम्र में भी काम के प्रति जुनून बरकरार

Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहा किया कि उन्होंने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों और 2 स्टिल शूट पूरे किए। बिग बी ने कहा कि काम के प्रति समर्पण और तैयारी कभी नहीं रुकनी चाहिए।
Amitabh Bachchan Blog Short Films Kalki 2898 AD Sequel Shooting Work Ethic
अमिताभ बच्चन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amitabh Bachchan Short Films: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 वर्ष की उम्र में भी अपने काम को लेकर उतने ही समर्पित हैं, जितने अपने करियर के शुरुआती दिनों में थे। बॉलीवुड के सबसे सक्रिय कलाकारों में शामिल बिग बी लगातार फिल्मों, विज्ञापनों और अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए एक ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली, साथ ही दो स्टिल शूट भी किए।

अमिताभ बच्चन नियमित रूप से अपने ब्लॉग के माध्यम से प्रशंसकों से जुड़ते रहते हैं। अपने ताजा ब्लॉग में उन्होंने लिखा, "काम तो काम है। आज 12 शॉर्ट फिल्में शूट कीं और दो स्टिल शूट किए और अब आप पर काम कर रहा हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि लोगों से जुड़े रहने और संवाद बनाए रखने की प्रक्रिया कभी रुकनी नहीं चाहिए। ब्लॉग के साथ साझा की गई तस्वीरों में अमिताभ बच्चन स्क्रिप्ट पढ़ते और तैयारी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग से पहले पूरी तैयारी करना बेहद जरूरी होता है।

ये रुकना नहीं चाहिए

बिग बी ने अपने ब्लॉग में काम के प्रति अपनी सोच भी साझा की। उन्होंने लिखा कि कई दिनों की तैयारी और अध्ययन के बाद शूटिंग के दिन पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करना चाहिए। उनके अनुसार, परिस्थितियां कैसी भी हों, काम की गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। अमिताभ बच्चन ने लिखा कि बाकी सब चलता रहेगा, लेकिन लोगों से जुड़े रहने की यह प्रक्रिया रुकनी नहीं चाहिए। उनका यह संदेश उनके प्रशंसकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में व्यस्त हैं बिग बी

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों निर्देशक नाग अश्विन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पौराणिक साइंस-फिक्शन फ्रेंचाइजी में उनके साथ प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन का यह जज्बा साबित करता है कि उम्र केवल एक संख्या है। समर्पण, अनुशासन और मेहनत के दम पर वे आज भी नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए मिसाल बने हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com