घर बना थाना…‘3 स्टार बहुरिया’ का ट्रेलर आउट, सास-बहू की वर्दी जंग देख पति के उड़े होश
New Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘3 स्टार बहुरिया’ सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण का दमदार संदेश देती है। निर्माता रत्नाकर कुमार और माही श्रीवास्तव ने फिल्म को लेकर खास बातें साझा कीं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
3 स्टार बहुरिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
3 Star Bahuriya Trailer: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्माता Ratnakar Kumar एक बार फिर दमदार प्रोजेक्ट लेकर आए हैं। उनकी नई फिल्म 3 Star Bahuriya का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह फिल्म रिश्तों की भावनात्मक जटिलताओं, समाज में फैले भ्रष्टाचार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को एक साथ पिरोती नजर आती है।
वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस फिल्म का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। करीब 3 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर में कहानी की झलक बेहद प्रभावशाली अंदाज में दिखाई गई है। पारिवारिक भावनाओं के साथ-साथ सिस्टम के खिलाफ संघर्ष को भी मजबूती से पेश किया गया है, जिससे यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि संदेश देने वाली कहानी लगती है।
सास-बहू की अनोखी जंग
फिल्म की कहानी सास और बहू के अनोखे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। अभिनेत्री माही श्रीवास्तव इसमें एक दरोगा (SI) की भूमिका निभा रही हैं, जबकि उनकी सास एक कांस्टेबल के किरदार में हैं। कहानी के मुताबिक माही का विवाह एक डॉक्टर से होता है, जो उसी कांस्टेबल का बेटा है। शादी के बाद घर और ड्यूटी दोनों मोर्चों पर टकराव की स्थिति बनती है। ईमानदारी और भ्रष्ट व्यवस्था के बीच संघर्ष फिल्म का मुख्य आधार है, जो कहानी को रोमांचक मोड़ देता है।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
मेकर्स और स्टार का बयान
निर्माता रत्नाकर कुमार का कहना है कि यह फिल्म समाज में महिलाओं की शक्ति और आत्मनिर्भरता को उजागर करने का प्रयास है। उनके अनुसार आज के समय में ऐसी कहानियों की जरूरत है, जो प्रेरणा दें और सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करें।
माही श्रीवास्तव ने भी अपने किरदार को अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका बताया। उन्होंने कहा कि उनका पात्र एक निडर और सच्ची महिला अधिकारी का है, जो हर परिस्थिति में न्याय के लिए खड़ी रहती है।
दमदार कास्ट और तकनीकी टीम
फिल्म का निर्देशन Ajay Singh ने किया है, जबकि कहानी और संवाद सुरेंद्र मिश्रा व विवेक मिश्रा ने लिखे हैं। माही के साथ शशि रंजन, पूनम मौर्या, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, संदीप यादव, श्वेता वर्मा, भानु पांडेय, विजया सिंह सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तैयारियां हुईं तेज, उदयपुर में होगी सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी?
संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है और गीत धर्म हिंदुस्तानी ने लिखे हैं। छायांकन जगमिंदर सिंह हुंडाल और संपादन दिनेश प्रजापति ने संभाला है। मजबूत कहानी, प्रभावशाली अभिनय और सामाजिक संदेश के साथ ‘3 स्टार बहुरिया’ दर्शकों को एक अलग अनुभव देने के लिए तैयार है।
