Trisha Kar Madhu: त्रिशाकर मधु ने लीक MMS पर तोड़ी चुप्पी, खेसारी लाल यादव को लेकर कही ये बात
Trisha Kar Madhu on MMS: भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु ने लीक हुए MMS को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उस एमएमएस ने उनके करियर को बर्बाद कर दिया था। त्रिशाकर मधु ने बताया कि उनकी रूममेट ने ही उनका प्राइवेट वीडियो लीक किया था।
- Written By: अनिल सिंह
त्रिशाकर मधु लीक MMS पर तोड़ी चुप्पी
Trisha Kar Madhu on Leaked MMS: भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान लीक हुए अपने एमएमएस के बारे में बात की और बताया कि उनकी ही रूममेट ने उनका वीडियो लीक किया था। एमएमएस लीक होने की वजह से उनका करियर चौपट हो गया था और वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से बाहर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें डिप्रेशन का भी सामना करना पड़ा। अब उन्होंने खुलकर उस विषय पर बात की है और बताया है कि इंडस्ट्री से जुड़े बड़े लोगों का इसमें हाथ था।
त्रिशाकर मधु ने बताया कि जब वह इंडस्ट्री में आई थी तब उनके साथ यह घटना हुई और उनके साथ हुई इस घटना के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा ग्रुप जिम्मेदार है। उस ग्रुप के लोगों ने ही उनके वीडियो को लीक करवाया था। क्योंकि उन्होंने उस ग्रुप की बात मानने से इनकार कर दिया था। त्रिशाकर ने एक्ट्रेस निधि झा के पॉडकास्ट में बताया कि मुझ पर यह आरोप लगाया गया कि मैंने पब्लिसिटी के लिए एमएमएस लीक करवाया है। आप बताइए कि मैं अपना करियर खुद क्यों बर्बाद करूंगी। खेसारी लाल के साथ मेरा एक गाना उस वक्त रिलीज हुआ था, उसके बाद मुझे धमकी भरे कॉल आने लगे थे। करियर के शुरुआत में मैंने जिस लड़की के साथ रूम शेयर किया था, वो ही मेरी दुश्मन निकाली और उसने ही मेरे प्राइवेट वीडियो को लीक कर दिया।
ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ने विनोद खन्ना को बताया था अपना पिता, पति के सामने शर्म से लाल हो गई थी रिंकी
सम्बंधित ख़बरें
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
प्रदीप रावत को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर खान, बेटे का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
त्रिशाकर ने यह भी बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री के एक बड़े ग्रुप का यह काम था, लेकिन उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि किस ग्रुप ने यह काम किया। जब उनसे यह पूछा गया कि पवन सिंह और खेसारी लाल दो ही ग्रुप है, तो क्या पवन सिंह के ग्रुप ने यह काम कराया था, तो उन्होंने कहा नहीं। यह उनके ग्रुप का काम नहीं लगता है। तो जब उनसे पूछा गया कि खेसारी लाल के ग्रुप ने यह किया होगा, तो उन्होंने कहा कि मैं यहां किसी का नाम नहीं लूंगी, क्योंकि मैं 100% श्योर नहीं हूं, लेकिन इशारे में ही सही उन्होंने यह बता दिया है कि यह काम किसका था। उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन से गुजर रही थी। लेकिन अब उन्होंने वापस इंडस्ट्री में वापसी की है। अब देखना यह होगा कि आगे उनका सफर कैसा रहता है।
