- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhediya Failure Because Of Ajay Devgan Varun Dhawan Film Director Revealed Secret
Bhediya Failure: अजय देवगन के कारण फ्लॉप हुई थी ‘भेड़िया’! डायरेक्टर ने खोले राज, जानें क्या है वजह?
साल 2022 में वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' थिएटर में रिलीज हुई थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। ऐसे में अब फिल्म के डायरेक्टर ने खुद फिल्म की असफलता पर बात करते हुए इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

अजय देवगन, वरुण धवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अक्सर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। हालांकि, एक्टर की रोमांटिक और कॉमेडी जॉनर की फिल्मों को काफी पसंद भी किया जाता हैं। इसी बीच साल 2022 में उनकी एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम भेड़िया था और इसमें उनके साथ बी टाउन की खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आईं। फिलहाल, मकेर्स को उम्मीद थी, कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी, लेकिन फ्लॉप साबित हुई थी। ऐसे में अब हाल ही में इसके डायरेक्टर ने फिल्म के असफल होने पर खुलकर बात की है।
दरअसल, इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। वहीं उन्होंने बातचीत में इस बात को स्वीकार किया कि भेड़िया के फ्लॉप होने के पीछे रिलीज टाइमिंग और क्रिएटिव फैसले जिम्मेदार थे।
आमतौर पर देखा जाता है कि बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का क्लैश एक के लिए खराब साबित होता है। भेड़िया की रिलीज के समय अजय देवगन की दृश्यम 2 रिलीज हुई थी, जिसका इंतजार सिनेमा लवर्स बेसब्री से कर रहे थे। इस बारे में डायरेक्टर अमर कौशिक ने कहा, ‘फिल्म के खराब प्रदर्शन के पीछे दो चीजें थीं, जो मैं भी बाद में समझ पाया। जिस तरह स्त्री 2 की रिलीज दो और फिल्मों के साथ हुई। वैसे ही भेड़िया की रिलीज दृश्यम 2 के साथ हो गई थी, जो पहले से काफी ज्यादा चर्चा में थी और सभी उसे ही देखने जा रहे थे।’
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
निर्देशक अमर कौशिक का मानना है कि भेड़िया का क्लाइमैक्स लोगों को ज्यादा अच्छा नहीं लगा। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘मैंने क्लाइमैक्स को थोड़ा अलग बनाने की कोशिश की। हीरो और हीरोइन की लव स्टोरी पर ध्यान देने की जगह दोनों को जानवर बना दिया। यह जानबूझकर किया गया था। मेरे पास एक ऑप्शन यह था कि वरुण को इंसान बनाकर लड़वाऊं, लेकिन तब उसके भेड़िया होने का राज सभी के सामने खुल जाता, जिससे सीक्वल बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसी इंटरव्यू में अमर कौशिक ने बताया कि फिल्म ने उनकी उम्मीदों से कम कमाया, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उन्हें लगता है कि अगर इसे थोड़ा अलग तरीके से बनाया जाता, तो फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिलता। अमर कौशिक अब भेड़िया 2 लेकर लौटने वाले हैं। इसके बाद स्त्री 3 और हॉरर-कॉमेडी जॉनर की कई अन्य फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।
Bhediya failure because of ajay devgan varun dhawan film director revealed secret
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chandrapur:120 साल पुरानी शकुंतला रेलवे लाइन के ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रेलवे बोर्ड ने शुरू की जांच
May 25, 2026 | 09:09 AMनागपुर के बेसा पिपला रोड पर डेकोरेशन और कैटरिंग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
May 25, 2026 | 09:01 AMNirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
May 25, 2026 | 08:56 AMआंबेनली घाट में भीषण सड़क दुर्घटना, गहरी खाई में गिरने से स्कॉर्पियो सवार 8 लोगों की जान गई
May 25, 2026 | 08:50 AMनागपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, दो युवक घायल
May 25, 2026 | 08:46 AMबांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: बाघ के हमले में महिला की मौत, ट्रेंकुलाइज करने के बाद टाइगर ने भी तोड़ा दम
May 25, 2026 | 08:46 AMसबका हिसाब होगा… नंदीग्राम से CM शुभेंदु अधिकारी की हुंकार, टीएमसी को कड़ी चेतावनी के साथ विकास का संकल्प
May 25, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














