इस बीमारी से तड़पतीं रहीं भारती सिंह, अस्पताल से शेयर किया एमोशनल वीडियो
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) पिछले कुछ दिनों से दर्द में हैं। भारती सिंह अपना यूट्यूब चैनल ‘लाइफ ऑफ लिंबाचिया’ चलाती हैं। इसमें वह अपने लाइफ से जुड़ी हर एक अपडेट शेयर करती हैं। इसी बीच कॉमेडियन ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं।
भारती सिंह ने बताया कि लगातार दर्द होने की वजह से पहले उन्हें लगा कि यह गैस्ट्रिक प्रॉब्लम है। हालांकि, जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हुआ और वह डॉक्टर के पास गई, तो मामला कुछ और ही निकला। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि उनके गॉलब्लैडर स्टोन यानी पित्त की थैली में पथरी होने का पता चला। डॉक्टर जरूरी ट्रीटमेंट कर रहे हैं।
भारती सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्हें पथरी हो गई है। अपने बेटे गोला की याद सताने लगी और वह रोने लगी। उन्होंने व्लॉग में आगे बताया कि गोला उन्हें पूरे घर में ढूंढ रहा था और वह उसके लिए चिंतित थी। भारती सिंह को लग रहा था कि वह अस्पताल से जल्दी घर पहुंच जाएंगी और बेटे के साथ वक्त बिताएंगी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। वीडियो में हर्ष की झलक भी दिखाई गई, जो चिंतित दिख रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Bharti Singh Birthday: गरीबी में बीता बचपन, फिर बदली किस्मत और बन गईं ‘लाफ्टर क्वीन’
Rakhi Sawant Emotional Video: ‘घर श्मशान घाट जैसा लगता है’, अपने दुख में टूट गई राखी, भारती सिंह के छलके आंसू
International Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर
‘या अल्लाह! रसगुल्ला!’ टिप्पणी पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, भारती सिंह-शेखर सुमन को 2010 के केस में बड़ी राहत
भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इन दिनों डांस दीवाने सीजन 4 को होस्ट कर रही हैं। माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी इसमें जज हैं। कॉमेडियन भारती सिंह इससे पहले सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स, खतरा खतरा खतरा, इंडियाज गॉट टैलेंट और कई टीवी शो को होस्ट कर चुकी हैं।
भारती कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म एक नूर के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म खिलाड़ी 786 के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। भारती को आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था।
