Rakhi Sawant Emotional Video: ‘घर श्मशान घाट जैसा लगता है’, अपने दुख में टूट गई राखी, भारती सिंह के छलके आंसू
Rakhi Sawant Video Viral: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर राखी सावंत पहुंची। पॉडकास्ट के दौरान फूट-फूटकर रोईं राखी-बोलीं 'घर जिंदगी से भरोसा उठ गया है'।
- Written By: यति सिंह
राखी सावंत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rakhi Sawant Emotional Video Viral: कहते हैं हर हस्ते हुए चेहरे के पीछे एक दर्द छुपा रहता है। जो इंसान सबके सामने खुश है जरूरी नहीं कि वो अंदर से खुश हो…जो इंसान जितना इमोशनल होता है, वह उतना ही दिल का साफ होता है। राखी सावंत को दुनिया एक बिंदास अभिनेत्री के रूप में जानती है। लेकिन उनके इस हस्ते हुए चेहरे के पीछे उनका दर्द छुपा हुआ है।
हाल ही में राखी सावंत भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर आईं। पॉडकास्ट के दौरान हमेशा बिंदास दिखने वाली राखी को भावुक होता देख सबकी आंखें भर आई। राखी ने पॉडकास्ट के दौरान अपने पर्सनल लाइफ में आई मुश्किलों पर खुलासा किया।
फूट-फूट कर रोईं राखी सावंत
पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत बोलीं ‘मैं बहुत रोती हूं, कल रात को ही खूब रोई हूं मुझे कोई पूछने वाला नहीं है कि खाना खाया या नहीं खाया। मां जिंदा थी तो पूछती थी कि खाना खा ले’।
सम्बंधित ख़बरें
Mandakini Photos: पहाड़, प्रकृति और हिमाचली लुक… मंदाकिनी की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का डबल डोज, ZEE5 की इन 5 फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट, एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज
Who is Shekhar Chaudhary: चोरी-छिपे सगाई, फिर LIVE कॉन्सर्ट में खुलासा! कौन हैं मिस्ट्री मैन शेखर चौधरी
Rohit Chandel POCSO Case: रोहित चंदेल पर पॉक्सो का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में किया बड़ा कबूलनामा
राखी सावंत ने आगे कहा कि ‘घर भी श्मशान के घाट जैसा लगता है, क्योंकि कोई पूछने वाला ही नहीं होता। जिंदगी में कोई भी नहीं है। हिम्मत भी नहीं हो रही कि मैं दोबारा शादी करूं, क्योंकि ये सब मुझे लूट लेंगे। इन लोगों को बीवी नहीं चाहिए, ये लोग मुझे इस्तेमाल करके सीढ़ी की तरह चढ़ना चाहते हैं। मेरी जिंदगी से मेरा भरोसा उठ गया है। कैसे कीचड़ों में आई हूं मैं’।
पॉडकास्ट के दौरान छलके राखी के आंसू
पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत को फूट-फूट कर रोता देख भारती सिंह भी इस दौरान इमोशनल दिखाई दी। इस वीडियो को देख फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राखी के दिल में कितना भी दर्द हो, लेकिन फिर भी वो हमेशा लोगों को हंसाती हैं। कभी बेचारी बनकर सिंपैथी नहीं लेती। राखी की सच्चाई लोगों के दिलों को छू रही है। फैंस उनपर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Cannes 2026: हॉलीवुड में बजा एक भारतीय का डंका, कान्स में चमके Sandeep Patel, जानिए इस भारतीय के बारे में
राखी सावंत की दो बार टूटी शादी
राखी सावंत के निजी जीवन की बात करें तो राखी सावंत 2 शादियां करने के बाद भी आज अकेले जी रही हैं। राखी की पहली शादी साल 2019 में रितेश सिंह के साथ हुई था। लेकिन 2022 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद साल 2022 में राखी ने बिजनेसमैन आदिल के साथ निकाह किया था। लेकिन एक साल में ही उनका ये रिश्ता भी टूट गया।
