अहमदाबाद विमान हादसे के बाद भारती सिंह ने कहा कुछ ऐसा भड़क उठे लोग, यूजर्स ने लगा दी कॉमेडियन की क्लास
कॉमेडियन भारती सिंह अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जता रही थी, लेकिन उनका दुख व्यक्त करने का तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। यूजर्स ने भारती सिंह की क्लास लगा दी है।
- Written By: अनिल सिंह
भारती सिंह के दुख व्यक्त करने के अंदाज पर भड़के यूजर्स, अहमदाबाद विमान हादसे पर कर रही थी बात
लाफ्टर शेफ्स 2 के सेट पर भारती सिंह नजर आई और इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर बात की। भारती ने बताया कि आज उनका मूड ठीक नहीं है। इस दुर्घटना से वह बेहद दुखी हैं और विमान में यात्रा करने से भी अब उनको डर लग रहा है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने विमान हादसे को लेकर अपना दुख जताया, सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं और कॉमेडियन भारती सिंह की क्लास लगाते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं भारती सिंह ने प्लेन हादसे को लेकर क्या कुछ कहा है।
12 जून की दोपहर एयर इंडिया के विमान ने अहमदाबाद के सरदार पटेल हवाई अड्डे से उड़ान भरी ही थी कि कुछ सेकंड में ही विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। विमान में 242 लोग सफर कर रहे थे। एक ब्रिटिश नागरिक को छोड़कर सभी की मौत हो गई है। इस हादसे पर सेलेब्स ने दुख जाहिर किया। तो वहीं भारती सिंह भी इस हादसे पर दुख जताते हुए नजर आई।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चाहर चौधरी से ब्रेकअप की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे अंकित गुप्ता, हैरान हुए फैंस
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 के सेट पर जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा आज मूड नहीं है। सच में मूड नहीं है। यार, कल एयर इंडिया क्रैश हुआ। बहुत बुरा, यार बहुत बुरा, मैं पहले से ही इतना डरने लगी थी फ्लाइट से, अब यह सुनकर और डर गई हूं। कल भी पॉडकास्ट में मन नहीं लगा। आज भी शूट है मन नहीं लग रहा। सीरियसली, सॉरी, दोस्तों नहीं यार। मूड नहीं है। सच में मूड नहीं है।
भारती सिंह हादसे को लेकर दुख तो जताया लेकिन उनका दुख जताने का तरीका लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा कि दुख है तो, इतना ड्रामा करने की क्या जरूरत है? दूसरे यूजर ने लिखा मेकअप तो फूल है लेकिन आज मूड नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा जब मूड नहीं है तो मीडिया के सामने पोज क्यों दे रही हो, ये सब ड्रामा किसलिए।
