भारती सिंह की डिलीवरी कब होगी, कॉमेडी क्वीन ने पैपराजी को कहा- परसों हॉस्पिटल जाना है…
Bharti Singh Second Pregnancy: भारती सिंह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं और फैंस उनकी डिलीवरी डेट जानने को उत्सुक हैं। हाल ही में दोस्तों ने भारती सिंह के लिए सरप्राइज बेबी शॉवर रखा था।
- Written By: सोनाली झा
भारती सिंह की डिलीवरी कब होगी
Bharti Singh Delivery Date: टीवी की मशहूर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने जा रहीं भारती को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और उनकी डिलीवरी डेट जानने को बेताब हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी प्रेग्नेंसी के हर अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं।
हाल ही में भारती अपने दोस्तों द्वारा रखे गए सरप्राइज बेबी शॉवर में पहुंचीं। इस मौके पर भारती बेहद खुश नजर आईं, लेकिन दोस्तों के प्यार और सरप्राइज से वो इमोशनल भी हो गईं। बेबी शॉवर की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए, जिसमें भारती स्टाइलिश आउटफिट में ग्लो करती दिखीं। बेबी शॉवर के बाद उन्हें शो ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट के बाहर स्पॉट किया गया। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा, उन्होंने अपने कैमरों में भारती को कैप्चर करना शुरू कर दिया। भारती ने भी हमेशा की तरह मस्ती भरे अंदाज़ में पैप्स से बातचीत की।
भारती सिंह का मजाक
इस दौरान भारती सिंह ने मज़ाक करते हुए अपने बेबी बंप पर हाथ रखते हुए कहा कि इसे परसों हॉस्पिटल में जमा कराना है। भारती सिंह की इस बात ने सभी को चौंका दिया। इसी बयान के बाद चर्चा शुरू हो गई कि क्या सच में दो दिन बाद भारती सिंह की डिलीवरी होने वाली है। हालांकि भारती सिंह ने यह बात मजाक में कही या गंभीरता से, यह साफ नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि फैंस उनकी इस बात को डिलीवरी टाइमलाइन का संकेत मान रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन से सदमे में परिवार, सोशल मीडिया पर शोक की लहर
समुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
Spirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट पर अहमद खान का समर्थन, बोले- बदलाव की जरूरत है
भारती सिंह की पर्सनल लाइफ
भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान काफी एक्टिव हैं और शूटिंग भी कर रही हैं। उनकी एनर्जी और पॉजिटिविटी हमेशा की तरह लोगों को प्रेरित करती है। वह न केवल एक सफल कॉमेडियन हैं बल्कि वर्किंग मॉम्स के लिए इंस्पिरेशन भी बन चुकी हैं। भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को राइटर और होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। कपल ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। साल 2022 में इस जोड़ी ने अपने बेटे लक्ष्य (गोला) का स्वागत किया था। अब दोनों अपने दूसरे बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
