दिल्ली सरकार का कंगना रनौत को तोहफा, CM रेखा गुप्ता ने ‘भारत भाग्य विधाता’ को किया टैक्स फ्री
Bharat Bhagya Vidhata Tex Free Delhi: कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ की दिल्ली में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसे देखकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इसे राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की ।
- Written By: यति सिंह
CM रेखा गुप्ता और कंगना रनौत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bharat Bhagya Vidhata CM Rekha Gupta Watch: देश की राजनीति और सिनेमा का एक बेहद दिलचस्प और अनोखा मेल हाल ही देखने को मिला। ये मौका था बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का। इस खास स्क्रीनिंग में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मेन गेस्ट के तौर पर शिरकत की थी।
फिल्म भारत भाग्य विधाता की कहानी ने सीएम रेखा गुप्ता के दिल को इस कदर पसंद आई कि उन्होंने थिएटर से बाहर कदम रखते ही एक बड़ा ऐलान कर दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस फिल्म को दिल्ली में पूरी तरह से टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद से ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति की गलियों में इस फैसले की चर्चा तेज हो गई है।
सीएम रेखा गुप्ता का वह चौंकाने वाला बड़ा ऐलान
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंगना रनौत अपनी फिल्म के ऑफिशियल प्रदर्शन से पहले अपनी पूरी टीम के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रही हैं। भुवनेश्वर और रायपुर के बाद कंगना रनौत का यह देशव्यापी अभियान जब देश की राजधानी दिल्ली पहुंचा, तो वहां स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। फिल्म स्क्रीनिंग के मौके पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने न सिर्फ फिल्म को सराहा बल्कि इसे जनता के देखने योग्य बताते हुए टैक्स-फ्री करने का बड़ा ऐलान कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
विद्या बालन की ‘कहानी’ फ्रेंचाइजी में यामी गौतम की एंट्री? ‘कहानी 3’ को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
Jana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी ‘जन नायकन’, अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर
रिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर? यश के रावण अवतार की दिखी झलक
सैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
प्रख्यात अभिनेत्री एवं सांसद सुश्री कंगना रनौत जी की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 के आतंकी हमले के दौरान मानवता की सेवा में समर्पित उन जांबाज डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साहस, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है। कंगना जी का प्रभावशाली… pic.twitter.com/2Ob2MzfnX1 — Rekha Gupta (@gupta_rekha) June 9, 2026
फिल्म स्क्रीनिंग में जुटे देश के कई दिग्गज राजनेता
दिल्ली में आयोजित इस खास कार्यक्रम कई बड़े राजनेता और केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए। फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. राज भूषण चौधरी, प्रताप राव जाधव और गिरिराज सिंह जैसी जानी-मानी शख्सियतें मौजूद रहीं। इनके साथ ही वरिष्ठ नेता आशीष सूद ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थित रहे।
कंगना रनौत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
सीएम रेखा गुप्ता के इस बड़े ऐलान के बाद कंगना रनौत भावुक होकर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘वह और उनकी पूरी निर्माण टीम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बेहद आभारी हैं। अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री के प्रशासनिक कार्यों और दिल्ली के विकास के लिए उठाए गए कदमों की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री को इस विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया था, तो उन्होंने बेहद सहृदयता के साथ तुरंत अपनी सहमति दे दी थी। कंगना के अनुसार यह उनके लिए और पूरी टीम के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है।’
यह भी पढ़ें: KSBKBT Update: तुलसी और नियति पर बरसी नंदिनी, कहानी में शुरू होगा हाई-वॉल्टेज ड्रामा
वर्दी के बिना देशभक्ति की एक अनोखी मिसाल
फिल्म भारत भाग्य विधाता की तारीफ करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने अभिनेत्री कंगना रनौत के व्यक्तित्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ‘कंगना संसद के भीतर जनता और सिनेमा जगत की एक बेहद मजबूत आवाज बनकर उभर रही हैं।’ मुख्यमंत्री का मानना है कि ‘यह फिल्म समाज को एक बहुत ही जरूरी और गहरा संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना सिर्फ सेना या पुलिस की वर्दी पहनने तक ही सीमित नहीं होती है, बल्कि देश के हर एक आम नागरिक के भीतर यह जज्बा छुपा होता है। इस फिल्म ने उसी छुपे हुए जज्बे को बहुत ही खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा है।’
