बढ़ती गर्मी को लेकर CM रेखा गुप्ता ने की हाई लेवल बैठक, जलापूर्ति से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक होंगे खास इंतजाम
Heatwave Action Plan Of Delhi Government: राजधानी दिल्ली में बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हीट वेव एक्शन प्लान 2026 की समीक्षा की।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सीएम रेखा गुप्ता(सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Government Holds A Review Meeting Regarding The Heatwave: दिल्ली सरकार और प्रशासन ने भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए हीट वेव एक्शन प्लान की तैयारियां तेज कर दी हैं। सड़कों पर राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बांस से बने इको-फ्रेंडली कूलिंग ज़ोन बनाए जा रहे हैं साथ ही मोबाइल हीट रिलीफ वैन के माध्यम से ठंडे पानी और ओआरएस भी वितरण किया जा रहा है।
इसी बीच दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ के लिए एक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्री आशीष सूद और प्रवेश वर्मा ने भी शामिल रहे। इस दौरान गर्मी से राहत के लिए किए जा रहे सभी उपायों का जायजा लिया गया और उन्हें और प्रभावी बनाने पर विचार- विमर्श किया गया।
आबादी को देखते हुए राहत उपायों को बढ़ाने के निर्देश
बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद पहली बार दिल्ली के सभी जिलों में तालमेल बनाकर हीट वेव राहत योजना लागू की गई है। उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अब तक किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने दिल्ली की बड़ी आबादी को देखते हुए राहत उपायों को बढ़ाने पर जोर दिया और निर्देश दिया कि मोबाइल राहत वैन और कूलिंग सेंटरों की संख्या बढ़ा दी जाए। खास तौर पर उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाए जहां बड़ी संख्या में रेहड़ी-पटरी विक्रेता, मजदूर, बेघर लोग और बाजारों में काम करने वाले नागरिक मौजूद रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
जंतर-मंतर आंदोलन खत्म होते ही DMRC का बड़ा फैसला, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर हुईं बहाल सेवाएं
CJP Protest: अभिजीत दीपके की जान को खतरा, बहन ने राष्ट्रपति से की अपील, संकट में विरोध प्रदर्शन!
मुख्यमंत्री ने कहा कि कूलिंग सेंटरों पर कर्मचारियों की ड्यूटी बदलते समय विशेष ध्यान देना है ताकि जनसेवा प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी पानी के मटके, कूलर और पानी के कंटेनर समय पर भर दिया जाए जिससे लोगों को कभी खाली कंटेनर का सामना ना करना पड़े। साथ ही उन्होंने सभी एजेंसियों को एक साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया जिससे जनता को तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके।
4.73 लाख से अधिक लोगों को मिल रहा लाभ
दिल्ली सरकार के मुताबिक मोबाइल हीट राहत इकाइयों ने अब तक 4.73 लाख से अधिक लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई है। इन इकाइयों के माध्यम से लाखों लीटर पेयजल, बड़ी संख्या में ORS पैकेट, सूती गमछे और टोपियां बांटी गई है। इसके अलावा जीटीबी अस्पताल, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन, शालीमार चौक और कालकाजी क्षेत्र जैसे प्रमुख स्थानों पर कूलिंग जोन बनाकर हजारों लोगों को पानी और राहत सुविधाएं दी जा रही है।
500 बस स्टॉप पर मुफ्त पेयजल सुविधाएं
दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली परिवहन में भी यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिसके तहत शहर के 500 बस स्टॉप पर सुबह से शाम तक मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही प्रमुख अंतरराज्यीय बस अड्डों पर भी पानी व ओआरएस की व्यवस्था की गई है। दिल्ली जल बोर्ड ने भी पानी की कमी वाले इलाकों में जलापूर्ति के लिए बड़ी संख्या में टैंकर तैनात किए हैं।
यह भी पढ़ें- मुंबई-ठाणे को जाम से मिलेगी मुक्ति! CM फडणवीस ने 22,611 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी
स्वास्थ्य विभाग ने भी की विशेष तैयारियां
हीट वेव से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी विशेष तैयारियां की हैं। हीट वेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रमुख अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए हैं, जहां कूलिंग सुविधाओं के साथ मरीजों का त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।
