Bhagyashree: भाग्यश्री ने किया लालबाग के राजा का दर्शन, भक्तिभाव में हुई सराबोर
Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री गणेशोत्सव 2025 के दौरान शुक्रवार को मुंबई के लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।
- Written By: अनिल सिंह
Bhagyashree: गणपति बप्पा के रंग में रंगी भाग्यश्री, बेटे संग पहुंची राजा लालबागचा मंदिर
Bhagyashree visit Lalbaugcha Raja: अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह अपने बेटे के साथ राजा लालबागचा के दर्शन करती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने रेड और क्रीम मिक्स कलर की सुंदर सी साड़ी पहन रखी है, जिसका चौड़ा बॉर्डर है। इस ट्रेडिशनल लुक को और भी खास बनाने के लिए उन्होंने गले में एक खूबसूरत-सी गोल्डन चेन पहन रखी है और कानों में छोटे इयरिंग पहने हुए हैं। हाथों में उन्होंने कंगन पहना है। माथे पर छोटी सी बिंदी और मांग में सिंदूर ने उनके पूरे लुक को आकर्षक बना दिया है।
मिनिमल मेकअप के साथ उनकी सादगी और भक्ति भाव प्रशंसकों के दिल को छू रहा है। भाग्य श्री ने वीडियो के बैकग्राउंड में शंकर महादेवन की आवाज में गाना ‘गणपति बप्पा मोरया’ ऐड किया है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
ये भी पढ़ें- अकड़न से हैं परेशान? अपनाएं राशि खन्ना की ये तरकीब, गारंटी है होगा फायदा
भाग्यश्री ने किया लालबाग के राजा का दर्शन
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “श्री गणेश देवा। सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची नूर्वी पूर्वी प्रेम कृपा जयाची सर्वांगी सुन्दर उटी शेंदु राची कंठी झळके माल मुकताफळांची जय देव जय देव जय मंगल मूर्ति दर्शनमात्रे मनःकमाना पूर्ति। जय देव जय देव रत्नखचित फरा तुझ गौरीकुमरा चंदनाची उटी कुमकुम केशरा। हीरे जडित मुकुट शोभतो बरा रुन्झुनती नूपुरे चरनी घागरिया जय देव जय देव जय मंगल मूर्ति दर्शनमात्रे मनःकमाना पूर्ति जय देव जय देव।”
हर साल लाखों लोगों करते हैं दर्शन
उनके इस पोस्ट ने यूजर्स का दिल जीत लिया। वहीं, कई यूजर्स उन्हें ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘ओम गण गण गणपतये नमः’ लिख रहे हैं, तो कई ‘हार्ट इमोजी’ भेज रहे हैं। लालबाग के राजा की भव्य मूर्ति और वहां का भक्ति भरा माहौल हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है। गणेश चतुर्थी का यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है, जिसमें भक्त गणपति की पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
भाग्यश्री का करियर
भाग्यश्री एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु, भोजपुरी और मराठी फिल्मों में काम किया है। उनका जन्म 23 फरवरी 1969 को महाराष्ट्र के सांगली में एक राजघराने में हुआ था। भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में टीवी धारावाहिक “कच्ची धूप” से की थी और बाद में उन्होंने बॉलीवुड में मैंने प्यार किया फिल्म से डेब्यू किया था।
