Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब शूटिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, भगवान दादा के थप्पड़ से ललिता पवार को हुआ फेशियल पैरालिसिस

Bhagwan Dada Birth Anniversary: 'हिम्मत-ए-मर्दा' की शूटिंग के दौरान ललिता पवार के साथ हुए हादसे ने भगवान दादा का करियर बदल दिया था। इस घटना का अफसोस भगवान दादा को जीवनभर रहा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 01, 2026 | 07:03 AM

भगवान दादा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhagwan Dada Birth Anniversary Special Story: भारतीय सिनेमा के पहले डांसिंग और एक्शन स्टार माने जाने वाले भगवान दादा का नाम फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। 1 अगस्त 1913 को जन्मे भगवान दादा का पूरा नाम भगवान आभाजी पालव था। उन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाई और कई यादगार फिल्मों में काम किया। उनकी जन्म जयंती पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जिन्होंने उन्हें एक कलाकार ही नहीं बल्कि एक नेक इंसान के रूप में भी अमर बना दिया।

आर्थिक तंगी के बीच पले-बढ़े भगवान दादा को बचपन से ही अभिनय का शौक था। परिवार की मदद के लिए उन्होंने शुरुआती दिनों में मजदूरी भी की, लेकिन फिल्मों में काम करने का सपना कभी नहीं छोड़ा। उन्होंने मूक फिल्म ‘क्रिमिनल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 1934 में आई उनकी पहली बोलती फिल्म ‘हिम्मत-ए-मर्दा’ ने उन्हें नई पहचान दिलाई।

एक थप्पड़ ने बदल दी ललिता पवार की जिंदगी

‘हिम्मत-ए-मर्दा’ की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने अभिनेत्री ललिता पवार की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। फिल्म के एक दृश्य में भगवान दादा को ललिता पवार को थप्पड़ मारना था, लेकिन शूटिंग के दौरान थप्पड़ इतनी जोर से लगा कि वह जमीन पर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां वह दो दिनों तक कोमा में रहीं। बाद में उन्हें फेशियल पैरालिसिस हो गया, जिससे उनके चेहरे का एक हिस्सा प्रभावित हुआ और एक आंख छोटी हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

कभी स्कूल से किए गए थे बाहर, आज किताबों में पढ़ाए जाते हैं लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे, जानें उस एक दिन की कहानी

4 साल की उम्र में कमाए थे सिर्फ 25 रुपये, अधूरी मोहब्बत और दर्द ने मीना कुमारी को बना दिया ट्रेजडी क्वीन

Varanasi Release Date: 1400 करोड़ की ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट पर लगा विराम! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Box Office Collection: ‘जन नायकन’ ने पार किया 155 करोड़ का आंकड़ा, ‘द ओडिसी’ की भी शानदार पकड़ बरकरार

हादसे का असर और भगवान दादा का पछतावा

इस हादसे के बाद ललिता पवार करीब चार साल तक फिल्मों से दूर रहीं। जब उन्होंने वापसी की तो उन्हें पहले जैसे मुख्य किरदार नहीं मिले और धीरे-धीरे वह फिल्मों में खलनायिका के किरदारों के लिए मशहूर हो गईं। कहा जाता है कि इस घटना का भगवान दादा को जीवनभर गहरा अफसोस रहा और उन्होंने इसे कभी नहीं भुलाया।

ये भी पढ़ें- Box Office Collection: ‘जन नायकन’ ने पार किया 155 करोड़ का आंकड़ा, ‘द ओडिसी’ की भी शानदार पकड़ बरकरार

बड़े दिल वाले इंसान भी थे भगवान दादा

भगवान दादा सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहद दयालु इंसान भी थे। वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों में उन्होंने कई मुस्लिम कलाकारों को अपने घर में शरण देकर इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्हें शेवरले कारों का भी खास शौक था और स्टंट करने का इतना जुनून था कि वे बिना बॉडी डबल के खतरनाक दृश्य खुद फिल्माते थे। राज कपूर उन्हें प्यार से ‘इंडियन डगलस’ कहकर बुलाते थे।

Bhagwan dada birth anniversary lalita pawar slap incident facts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 07:03 AM

Topics:  

  • Birth Anniversary
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.