Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

19 साल बाद फिर होगी पागलपंती, अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा की ‘भागम भाग 2’ का ऐलान

अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा का रंग एक बार फिर जमेगा, यह तीनों की तिकड़ी पर्दे पर फिर पागलपंती करते हुए नजर आएगी। 'भागम भाग 2' फिल्म का ऐलान हो गया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Oct 16, 2025 | 03:36 PM
Follow Us
Follow Us:

मुंबई: ‘भागम भाग’ फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया था कि दर्शक आज भी फिल्म का नाम सुनकर हंसने लगते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की तिकड़ी नजर आई थी और इन तीनों ने पागलपंती का ऐसा रूप दिखाया था कि सिनेमाघरों में बैठे दर्शक हंसने के लिए मजबूर हो गए थे और इस हंसी का वही पिटारा एक बार फिर खुलने वाला है। ‘भागम भाग 2’ का ऐलान मेकर्स ने कर दिया है। साल 2025 में इसकी शूटिंग की शुरुआत होगी और साल के आखिर तक फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंच जाएगी।

भागम भाग का सीक्वल बनाने के लिए मेकर्स काफी समय से प्रयास कर रहे थे। लेकिन भागम भाग फिल्म का कॉपीराइट शेमारू एंटरटेनमेंट के पास था अब रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस ने फिल्म का राइट हासिल कर लिया है और अब फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम शुरू हो गया है। स्क्रिप्ट खत्म होते ही फिल्म की शूटिंग की शुरुआत होने वाली है। साल 2025 की शुरुआत में शूटिंग शुरू होगी ऐसा दावा किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Welcome To The Jungle Collection Day 2: दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, कमाई में आया बड़ा उछाल

यूपी-बिहार में गूंजा अक्षरा सिंह का नाम, ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद बढ़ा स्टारडम

Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका

Welcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा

ये भी पढ़ें- सना खान ने किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान, कमेंट्स से भरा सोशल मीडिया पोस्ट

आज से करीब 18 साल पहले अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की तिकड़ी ने भागम भाग फिल्म में धमाल मचाया था और अब ‘भागम भाग 2’ का ऐलान हुआ है। फिल्ममेकर्स यह दावा कर रहे हैं कि पहली फिल्म के मुकाबले सीक्वल में और भी ज्यादा जोक्स और कॉमेडी होगी। तीनों ही कलाकार और भी ज्यादा मजेदार अंदाज में नजर आएंगे।

भागम भाग फिल्म जाने-माने निर्देशक प्रियदर्शन की बेहतरीन फिल्मों में से एक फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म के सीक्वल को बनाने के लिए हाल ही में रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस की सरिता अश्विन वर्दे ने शेमारू से इसका राइट हासिल कर लिया है। शेमारू और रोअरिंग रिवर प्रोडक्शंस दोनों साथ मिलकर भागम भाग 2 फिल्म बनाने जा रहे हैं।

Bhagam bhag 2 announced with akshay kumar govinda and paresh rawal in 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2024 | 06:20 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Govinda
  • Paresh Rawal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.