इस फिल्म में अक्षय कुमार संग रोमांस करेंगी आयशा खान? ‘शरारत गर्ल’ की एंट्री से बढ़ी हलचल
Ayesha Khan Upcoming Movie: ‘धुरंधर’ के गाने शरारत से छाईं आयशा खान अब अक्षय कुमार के साथ ‘भागम भाग 2’ में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अक्षय कुमार और आयशा खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ayesha Khan In Bhagam Bhag 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से चर्चा में आईं आयशा खान इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस गाने में उनके एनर्जेटिक डांस मूव्स और कातिलाना एक्सप्रेशंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर आयशा के क्लिप्स जमकर वायरल हुए, जिसके बाद इंडस्ट्री में उनकी डिमांड बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में उन्हें कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में भी देखा गया, जहां उनकी मौजूदगी को काफी सराहा गया।
आयशा खान फिर से जल्द बड़े पर्दे पर करेंगी धमाल
अब खबर है कि आयशा खान जल्द ही बड़े पर्दे पर एक और बड़ा धमाका कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘भागम भाग 2’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। साल 2006 में आई प्रियदर्शन की सुपरहिट कॉमेडी ‘भागमभाग’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। लगभग दो दशक बाद इसके सीक्वल की तैयारी की जा रही है, जिसे राज शांडिल्य निर्देशित करेंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म में आयशा खान को एक महत्वपूर्ण किरदार के लिए चुना गया है। हालांकि, उनके रोल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आयशा के अलावा इस प्रोजेक्ट में मीनाक्षी चौधरी के शामिल होने की भी चर्चा है। वहीं, अक्षय कुमार इस बार भी कॉमिक अंदाज में दर्शकों को गुदगुदाते नजर आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘भागम भाग’ में इन तीन एक्टर्स ने मचाया था धमाल
दिलचस्प बात ये है कि जहां पहली फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की तिकड़ी ने धमाल मचाया था, वहीं सीक्वल में गोविंदा के नजर न आने की खबरें हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनकी जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किया जा सकता है, लेकिन मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें- ‘द लल्ला एंथम’ में सूबेदार का हुंकार! शिखर धवन और अनिल कपूर की जोड़ी ने बढ़ाया क्रिकेट का जोश
फिल्म की रिलीज डेट और फाइनल स्टारकास्ट को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, आयशा खान का नाम सामने आने के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। टीवी और फिल्मों में छोटे-छोटे रोल से शुरुआत करने वाली आयशा अब बड़े बैनर की फिल्मों में एंट्री कर रही हैं, जो उनके करियर के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। अगर ये खबर सच साबित होती है, तो ‘भागमभाग 2’ में आयशा की मौजूदगी फिल्म को और भी दिलचस्प बना सकती है।
