किसी का भी करियर बर्बाद कर सकती है एकता कपूर! इस एक्ट्रेस ने लगाया आरोप
Barkha Bisht Talks About Ektaa Kapoor: एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने एकता कपूर पर गंभीर आरोप लगाया है, बरखा बिष्ट ने एकता कपूर के बारे में कहा है कि वह आज भी किसी का भी करियर बर्बाद कर सकती हैं।
- Written By: अनिल सिंह
बरखा बिष्ट ने एकता कपूर पर लगाया गंभीर आरोप
Barkha Bisht Talks About Ektaa Kapoor: टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने एकता कपूर को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि एकता कपूर आज भी किसी का भी करियर बर्बाद कर सकती हैं। दरअसल बरखा बिष्ट ने एक बार बालाजी का शो बीच में ही छोड़ दिया था, जिसके बाद एकता कपूर ने उन पर केस कर दिया था। उस समय बरखा बिष्ट की उम्र 23 साल थी और एकता कपूर की टीम की तरफ से मिले नोटिस की वजह से वह घबरा गई थी। उन्होंने बताया कि वह कानूनी धमकियों से डर गई थी, जिससे परेशान रहने लगी थी।
सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू के दौरान बरखा बिष्ट ने बताया कि मैंने घर पर किसी को भी नहीं इस बारे ने नहीं बताया था। मैंने एक वकील को काम पर रखा और केस लड़ा समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि यह पायलंट था और मैं ग्रेटफुल हूं कि वह पीछे हट गई उस समय एकता के पास आपका कैरियर बिगड़ने की शक्ति थी, वह आज भी उतनी ही शक्तिशाली हैं। मामला लगभग 1 साल तक चला मैंने अदालत की सुनवाई में भाग लेने के साथ-साथ अपने नए शो की शूटिंग जारी रखी।
ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने ईद पर दी मुबारकबाद, इंतजार में घर के बाहर खड़े थे फैंस
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार ने बीमार दोस्त राजेश शर्मा के लिए किया भावुक पोस्ट, ट्वीट कर बोले- ‘जल्दी ठीक हो जा यार’
Lock Upp 2 Show:आकांक्षा चमोला संग रिश्ते पर खुलकर बोले गौरव खन्ना, इमोशनल होकर कही ये बड़ी बात
Alok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Parveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज
बरखा बिष्ट ने यह भी बताया कि उस समय मुझे यह लग रहा था कि मुझे जो कुछ करना है वह मुझे खुद करना चाहिए। एक न्यू कमर के रूप में मेरा करियर खत्म हो सकता था, लेकिन भगवान की शक्ति से एकता कपूर पीछे हट गई, अगर वह चाहती तो मेरा करियर खत्म कर सकती थी। वह आज भी ऐसा कर सकती है। बरखा बिष्ट की बात करें तो उन्हें कितनी मस्त है जिंदगी नाम के टीवी सीरियल की वजह से जबरदस्त पहचान मिली थी और वह अब भी टीवी का एक जाना पहचाना नाम है।
