Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bandits of Chambal लाएगा बीहड़ों की असली कहानी, डकैतों से लेकर पुलिस सुधार तक अनकहा सच आएगा सामने

Producer Swaroop Chaturvedi Film: ‘बैंडिट्स ऑफ चंबल’ फिल्म चंबल के डकैतों की असली कहानियों को सामने लाता है। स्वरूप चतुर्वेदी की यह पहल 1950-80 के दौर के सामाजिक और पुलिस ऑपरेशंस को दर्शाती है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 02, 2026 | 02:11 PM

बैंडिट्स ऑफ चंबल की कहानी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bandits of Chambal Story: चंबल की बीहड़ों की कहानियां लंबे समय से डकैतों, बगावत और संघर्ष के किस्सों के लिए जानी जाती रही हैं। लेकिन इन कहानियों का बड़ा हिस्सा अब तक लोककथाओं और फिल्मों के जरिए ही सामने आया है। अब लेखक और निर्माता स्वरूप चतुर्वेदी अपने नए फिल्म बैंडिट्स ऑफ चंबल के जरिए इस इतिहास के असली और जमीनी पहलुओं को सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं।

बैंडिट्स ऑफ चंबल को लिटरेरी कंसल्टिंग कंपनी द सनफ्लावर सीड्स के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म साल 1950 से 1980 के बीच राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैले चंबल क्षेत्र की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों को दर्शाता है। इस फिल्म को बनाने का मकसद सिर्फ डकैतों की कहानी दिखाना नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था, पुलिस ऑपरेशंस और सुधार की कोशिशों को भी सामने लाना है।

पहली किताब में दिखेगा खास ऑपरेशन

इस सीरीज की पहली किताब ‘द मैन हू वॉन द चंबल्स’ है, जो राजेंद्र चतुर्वेदी के जीवन और काम पर आधारित है। वह 1969 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, जिन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने डकैतों के आत्मसमर्पण अभियान की जिम्मेदारी सौंपी थी। राजेंद्र चतुर्वेदी ने पारंपरिक हिंसक तरीकों की बजाय संवाद और पुनर्वास पर जोर दिया। उनकी रणनीति के चलते सैकड़ों डकैतों ने शांतिपूर्ण तरीके से सरेंडर किया, जो उस दौर में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Raja Shivaji की ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला

Riteish Deshmukh ने आशा भोसले को याद कर शेयर की भावुक यादें, बोले- मैं उन्हें आशा आई कहकर पुकारता था

Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ को दी कड़ी टक्कर

Retro Movie: पूजा हेगड़े ने ‘रेट्रो’ के सेट के खतरनाक किस्से सुनाए, तूफान, चोट और आग के बीच हुई थी शूटिंग

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji की ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला

फूलन देवी और मलखान सिंह की कहानी

इस फिल्म में कुख्यात डकैत फूलन देवी और मलखान सिंह जैसे नामों की कहानियां भी शामिल हैं। इन कहानियों में न सिर्फ उनके अपराध, बल्कि उनके सामाजिक हालात और सुधार की प्रक्रिया को भी दिखाया जाएगा। स्वरूप चतुर्वेदी के अनुसार, यह फिल्म उनके लिए बेहद व्यक्तिगत है, क्योंकि यह उनके पिता की विरासत से जुड़ा हुआ है। उनका मानना है कि चंबल की कहानियों को सिर्फ ‘डकैतों’ तक सीमित करना गलत है, बल्कि उन्हें ‘बागी’ के रूप में समझना चाहिए, जो परिस्थितियों के कारण उस रास्ते पर चले।

आगे आएंगी और कहानियां

‘बैंडिट्स ऑफ चंबल’ स्टोरीवर्स के तहत आने वाले समय में कई और किताबें और कहानियां सामने आएंगी, जिनमें बड़े ऑपरेशंस और ऐतिहासिक घटनाओं को विस्तार से दिखाया जाएगा। कुल मिलाकर, यह फिल्म चंबल के इतिहास को एक नए नजरिए से पेश करता है, जहां संघर्ष के साथ-साथ सुधार और मानवता की झलक भी देखने को मिलेगी।

Bandits of chambal true story of the ravines dacoits to police reforms

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 02:11 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.