Raja Shivaji की ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला
Raja Shivaji Collection: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है। फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ की शानदार कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने मणिकर्णिका का रिकॉर्ड ब्रेक किया है।
- Written By: सोनाली झा
राजा शिवाजी कलेक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। फिल्म को रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा मिल चुकी थी, जिसका असर अब इसके पहले दिन के कलेक्शन में साफ देखने को मिला है। चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ कमाए हैं।
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में कई अनछुए पहलू दिखाए गए हैं। इस वजह से फिल्म इमोशनल बन गई। ‘राजा शिवाजी’ हिंदी और मराठी भाषा में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी और पहले दिल ज्यादा संख्या में दर्शक खींचने में कामयाब रही।
राजा शिवाजी की कमाई
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में शानदार कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने पहले दिन करीब 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें मराठी वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा रहा, जहां फिल्म ने लगभग 8 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी वर्जन से 3.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि खासतौर पर महाराष्ट्र और मराठी दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
‘राजा शिवाजी’ ने ओपनिंग डे पर मणिकर्णिका के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि यह तान्हाजी (15.10 करोड़) और छावा (33.50 करोड़) जैसे बड़े ओपनिंग रिकॉर्ड्स तक नहीं पहुंच पाई है। इसके बावजूद, फिल्म ने क्लैश के बावजूद मजबूत शुरुआत कर यह साबित कर दिया है कि दर्शकों में ऐतिहासिक कहानियों के प्रति आकर्षण अभी भी बरकरार है।
कड़ी टक्कर के बीच बनाई पकड़
बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का मुकाबला एक दिन और साउथ की फिल्म ‘पैट्रियट’ से था। इसके बावजूद फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बाजी मार ली। खासतौर पर फिल्म की भावनात्मक कहानी और छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के अनछुए पहलुओं ने लोगों को प्रभावित किया है। फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आए हैं। वहीं सलमान खान का कैमियो भी फिल्म की बड़ी हाइलाइट बनकर सामने आया है, जिसने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया।
