Retro Movie: पूजा हेगड़े ने ‘रेट्रो’ के सेट के खतरनाक किस्से सुनाए, तूफान, चोट और आग के बीच हुई थी शूटिंग
Retro BTS Video: पूजा हेगड़े ने फिल्म ‘रेट्रो’ के सेट से जुड़े खतरनाक और दिलचस्प किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान तूफान, चोट, नाव में आग और सांपों जैसे हालात का सामना करना पड़ा।
- Written By: सोनाली झा
पूजा हेगड़े की फिल्म रेट्रो (फोटो-सोशल मीडिया)
Pooja Hegde Film Retro: एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की तमिल रोमांटिक-एक्शन फिल्म रेट्रो ने रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर पूजा हेगड़े ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान कर देने वाली यादें फैंस के साथ शेयर कीं। सोशल मीडिया पर पूजा हेगड़े की पोस्ट ने एक बार फिर इस फिल्म को चर्चा में ला दिया है।
पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से जुड़ी कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ‘रेट्रो’ की शूटिंग किसी एडवेंचर से कम नहीं थी। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कई बार तूफानों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, इस दौरान उनका लिगामेंट भी फट गया था, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। उन्होंने लिखा कि चारों तरफ कीचड़ और फिसलन थी, लेकिन इसके बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और काम जारी रखा।
नाव में लगी आग, चारों ओर सांप
पूजा ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी नाव में आग लग गई थी। इस घटना को याद करते हुए उन्होंने अपने को-स्टार सूर्या की तारीफ की और कहा कि उस मुश्किल समय में उन्होंने हीरो की तरह स्थिति को संभाला। इतना ही नहीं, एक लोकेशन ऐसी भी थी जहां चारों तरफ सांपों का डेरा था। ऐसे खतरनाक माहौल में शूटिंग करना पूरी टीम के लिए बड़ी चुनौती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Pranit More से लेकर समय रैना तक, जब स्टैंड-अप कॉमेडी के पंच और जोक्स बन गए पुलिस शिकायत और FIR की वजह
‘मेरी मां कट्टर हिंदू थीं और पिता मुसलमान’, Zeenat Aman ने अपने नाम और धर्म को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
सीएम विजय से मुलाकात के बाद भावुक हुईं Samantha Ruth Prabhu, बोलीं- मुझे हमेशा लगता था कि वह कुछ बड़ा…
Jacqueline Fernandez Horror Film: जैकलीन फर्नांडिस ने साइन की नई हॉरर फिल्म, टीजर और गाने की शूटिंग पूरी
मुश्किलों के बीच बना मजबूत बॉन्ड
हालांकि, इन सभी कठिनाइयों के बावजूद पूजा हेगड़े ने कहा कि सेट का माहौल बेहद पॉजिटिव और खुशहाल था। उन्होंने बताया कि पूरी टीम एक परिवार की तरह काम कर रही थी और सभी के बीच अच्छा तालमेल था। पूजा ने कहा कि जब आप सही लोगों के साथ काम करते हैं, तो सबसे मुश्किल दिन भी आसान लगने लगते हैं। हम सब कुछ दिल से और सिनेमा के प्रति प्यार के लिए बना रहे थे।
फिल्म की कहानी और टीम
कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी ‘रेट्रो’ एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है, जिसमें सूर्या और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है जो अपने हिंसक अतीत को छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहता है, लेकिन हालात उसे बार-बार उसी रास्ते पर खींच लाते हैं। फिल्म के एक साल पूरे होने पर पूजा हेगड़े की ये यादें फैंस को न सिर्फ चौंका रही हैं, बल्कि फिल्म के प्रति उनकी दिलचस्पी भी फिर से बढ़ा रही हैं।
