शादी के 5 महीने बाद ही रिश्ते में आई दरार? ईशा रिखी ने बयां किया दर्द, बादशाह भी रह गए हैरान!
Badshah Wife Esha Rikhi: फेमस रैपर बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी के 5 महीने बाद ही अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। ईशा ने सोशल मीडिया पर अपने दर्द का खुलासा किया है।
- Written By: यति सिंह
बादशाह और ईशा रिखी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Badshah-Esha Rikhi Relationship: म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना चुके फेमस रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की निजी जिंदगी में उथल-पुथल की खबरें अचानक तेज हो गई हैं। दोनों ने कुछ ही महीने पहले एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। इस रिश्ते को लंबे समय तक दुनिया की नजरों से दूर रखा गया था।
अब शादी के सिर्फ 5 महीने के अंदर ही इस रिश्ते में दरार आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ईशा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल और दर्द भरा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम लिए बिना अपने शादीशुदा जिदंगी में झेले गए मानसिक तनाव, डर और लाचारी को खुलकर बयां किया है।
पति के प्रभाव से डरकर साधी थी लंबी खामोशी
ईशा ने अपनी हाल ही की पोस्ट में उन अनकही और अदृश्य लड़ाइयों का जिक्र किया है, जो किसी भी इंसान को अंदर से तोड़ देती हैं। ईशा ने लिखा कि ऐसी कई परिस्थितियां होती हैं, जिनके घाव शरीर पर नहीं बल्कि रूह पर दिखाई देते हैं। अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय तक सिर्फ इसलिए चुप रहीं क्योंकि उनके भीतर एक अनजाना डर बैठा हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं अपने घर की डोरमैट थी…’ शिल्पा शिंदे ने खोले परिवार के राज, मां और भाई से रिश्ते पर कही दिल की बात
YRKKH Spoiler: अभिरा के प्रेग्नेंसी का सस्पेंस अब भी बरकरार, शिवानी की बेबी पूजा में होगा जबरदस्त बवाल
‘मैंने साफ मना कर दिया था… इंटीमेट सीन करने से किया इनकार, निहारिका एनएम ने खोला करियर का सबसे बड़ा राज
The Odyssey: मंडे टेस्ट में भी द ओडिसी का जलवा बरकरार, 125 करोड़ के करीब पहुंची क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म
उनके पति के रुतबे, ताकत और संसाधनों के सामने वह खुद को बेहद छोटा और असहाय महसूस कर रही थीं। उन्हें लगता था कि चुप्पी साध लेना ही अपने बचाव का एकमात्र रास्ता है। लेकिन अब उन्होंने उस खामोशी की जंजीरों को तोड़ने का फैसला कर लिया है।
अनसीन वीडियो और टूटे दिल ने दिया बड़ा इशारा
ईशा ने इस भावुक पोस्ट से ठीक पहले सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो मोंटाज शेयर किया था। इस वीडियो में उनकी गुपचुप शादी के कुछ खास पलों के साथ-साथ दोनों के बिताए गए खूबसूरत लम्हें शामिल थे।
वीडियो मोंटाज के साथ उन्होंने लिखा था कि हर तूफान इंसान को एक नया सबक सिखाता है और हर प्रार्थना एक नई उम्मीद जगाती है। इस पोस्ट के साथ टूटे हुए दिल का निशान भी जोड़ा गया था। शादी के कुछ ही महीनों बाद इस तरह के वीडियो और टूटे दिल के इमोजी ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए।
मार्च की सीक्रेट वेडिंग से अब तक का सफर
बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी के रिश्ते की बात करें तो इन्होंने इस साल मार्च के महीने में बेहद गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। उनके इस रिश्ते की जानकारी लोगों को तब मिली जब ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कुछ वीडियो शेयर कर दिए थे।
बाद में मई महीने में एक बातचीत के दौरान ईशा रिखी ने खुद शादी की पुष्टि की थी। हालांकि, शादी को इतने समय तक छिपाकर रखने के सवाल पर उन्होंने बात टाल दी थी। अब शादी के कुछ महीनों बाद ही ईशा का इस तरह हिम्मत जुटाकर बोलना अलग होने के संकेतों को पुख्ता कर रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘मैं अपने घर की डोरमैट थी…’ शिल्पा शिंदे ने खोले परिवार के राज, मां और भाई से रिश्ते पर कही दिल की बात
बताते चलें कि हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट ने सिंगर-रैपर हनी सिंह और बादशाह को बड़ा झटका देते हुए उनके पुराने विवादित गाने ‘माफिया मुंडीर’ वॉल्यूम 1 को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने का आदेश दिया था।
कोर्ट ने इस गाने को “बेहद अश्लील और अभद्र” बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के प्रति अपमानजनक है और किसी भी सभ्य समाज में इस तरह के कंटेंट को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
