Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

YRKKH Spoiler: अभिरा के प्रेग्नेंसी का सस्पेंस अब भी बरकरार, शिवानी की बेबी पूजा में होगा जबरदस्त बवाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा और अरमान की मुश्किलें बढ़ने वाली है। जहां एक ओर अभिरा की प्रेग्नेंसी को लेकर सस्पेंस बरकरार है, तो वहीं दूसरी ओर बाद मुक्ति घर छोड़ने का फैसला ले लेती है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 28, 2026 | 10:42 AM

ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है। जहां एक ओर दोनों की बेटियां मुक्ति और मायरा के बीच मनमुटाव साफ दिखायी दे रहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में पोद्दार हाउस में वापसी के बाद अरमान और अभिरा का रिश्ता पूरी तरह से जुड़ गया है। जिसका रिजल्ट ये है कि अभिरा को ऐसा लगने लगा है कि वो जल्द ही मां बनने वाली है। हालांकि इतनी खुशी के बाद भी अभिरा काफी परेशान नजर आती है।

सोच में डूबी अभिरा

प्रेग्नेंसी को लेकर अभिरा काफी परेशान नजर आ रही है, वो इस समय सोच में डूबी है कि क्या वो इस समय मुक्ति और मायरा की जिम्मेदारी के अलावा भी एक और जवाबदारी उठा सकती है या नहीं। अभिरा की परेशानी के बीच पोद्दार हाउस में जश्न मनता हुआ दिखायी दे रहा है। पूरा पोद्दार परिवार दिशा की बेबी पूजा की तैयारियों में लगा हुआ है। हालांकि उनकी खुशियों पर जल्दी ब्रेक लग सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं अपने घर की डोरमैट थी…’ शिल्पा शिंदे ने खोले परिवार के राज, मां और भाई से रिश्ते पर कही दिल की बात

‘मैंने साफ मना कर दिया था… इंटीमेट सीन करने से किया इनकार, निहारिका एनएम ने खोला करियर का सबसे बड़ा राज

The Odyssey: मंडे टेस्ट में भी द ओडिसी का जलवा बरकरार, 125 करोड़ के करीब पहुंची क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म

Lock Upp 2: ‘मैंने पिता की मौत की प्लानिंग की थी’, राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, परिवार से टूटे सारे रिश्ते

बेबी पूजा में हुआ हंगामा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिशा की बेबी पूजा जैसे खुशी के माहौल में सभी परिवार वाले इस बात से भी परेशान है कि इस पूजा में दमयंती बुआ भी शामिल होने वाली है। दमयंती बुआ के गुस्से से पूरा परिवार वाकिफ हैं। दूसरी ओर दिशा को भी काफी डरा हुआ देखा जा सकता है। दरअसल दिशा एक डरावना सपना देखती है, जिसमें इस खुशी के मौके पर बहुत बड़ा झगड़ा हो जाता है। दिशा इस सपने से इतना डर जाती है कि वो दमयंती बुआ को पोद्दार हाउस में घुसने से ही रोक देती है। लेकिन परिस्थिति को संभालते हुए अभिरा दिशा को समझाती है कि वो इस डर से भाग नहीं सकती, उसे इस डर का मजबूती से सामना करना चाहिए। साथ ही अभिरा दिशा को भी इस बात के लिए मना लेती है कि कोई भी परेशानी होने पर पूरा परिवार उसका साथ देगा।

मृत्यु पूजा में होगा बवाल

सीरियल में असली ट्विस्ट तो तब आता है जब ये खुशी का माहौल गम में बदल जाता है। जहां एक ओर दिशा के आने वाले बच्चे के लिए पूजा चल रही है, तो वहीं दूसरी ओर अरमान-अभिरा को शिवानी की भी मृत्यु पूजा करना पड़ता है। जिसके लिए दादीसा और मायरा भी अभिरा और अरमान का साथ देते हुए नजर आती है। हालांकि इस टेंशन वाले माहौल में असली हंगामा तब होता है जब सब की नजरें शिवानी की फोटो के साथ रखे जाने वाले रोहित की फोटो पर पड़ती है। रोहित की फोटो वहां से गायब होती है, जिसके कारण घरवालों का पारा चढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें :- The Odyssey: मंडे टेस्ट में भी द ओडिसी का जलवा बरकरार, 125 करोड़ के करीब पहुंची क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म

घर छोड़कर जाएगी मुक्ति

अभिरा और अरमान की मुश्किलें यहीं थमती हुई नहीं दिख रही। अभिरा और अरमान की दोनों बेटियों मुक्ति और मायरा के बीच में टशन देखने के लिए मिल रहा है। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया है कि मुक्ति पर इसका सबसे बुरा असर होता है। गुस्से और निराशा के चलते मुक्ति पोद्दार हाउस छोड़ने का फैसला ले लेती है।

Yeh rishta kya kehlata hai abhira pregnancy twist

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 10:42 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.