'मैं अपने घर की डोरमैट थी…' शिल्पा शिंदे ने खोले परिवार के राज, मां और भाई से रिश्ते पर कही दिल की बात

Shilpa Shinde Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी लाइफ का एक दर्दनाक सच बयां किया। उन्होंने खुलासा किया कि प्रॉपर्टी विवाद में उनको घर से बेदखल कर दिया।
Shilpa Shinde Lock Upp 2 Revelation
शिल्पा शिंदे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shinde Emotional In Lock Upp 2: टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली फेमस टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के मंच पर प्रतियोगियों को अक्सर अपनी जिंदगी के छुपे हुए राज खोलने का मौका मिलता है। इसी शो के दौरान शिल्पा शिंदे ने नेशनल टेलीविजन पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा कड़वा सच जाहिर किया।

शिल्पा शिंदे के सच को सुनकर वहां मौजूद हर शख्स दंग रह गया। छोटे पर्दे पर हमेशा मुस्कुराती नजर आने वाली शिल्पा के इस बयान ने यह साबित कर दिया कि चमक-धमक से भरी इस दुनिया के पीछे भी कई अनसुलझे और तकलीफदेह राज छिपे होते हैं।

संपत्ति के विवाद में अपनों ने ही तोड़ लिया नाता

शो के एक खास पड़ाव पर अपनी जिंदगी का सबसे कठिन अनुभव शेयर करते हुए शिल्पा इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि किस तरह एक वक्त ऐसा आया जब उनके ही पारिवारिक सदस्यों ने उनसे दूरी बना ली। मामला परिवार की संपत्ति और पारिवारिक जायदाद से जुड़ा हुआ था।

घर के अंदर छिड़े इस विवाद में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अपनी ही छत से महरूम होना पड़ा। अपनों के इस कड़े रवैये ने उन्हें अंदर तक तोड़कर रख दिया था। जिस घर में उन्होंने अपना बचपन और जीवन के कई हसीन साल बिताए थे, वहीं से बेदखल कर दिए जाने का दर्द उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था।

सड़क पर आने के बाद अकेले तय किया मुश्किल सफर

घर से निकाले जाने के बाद शिल्पा शिंदे के सामने राह आसान नहीं थी। बिना किसी सहारे और पारिवारिक समर्थन के उन्होंने जिंदगी के उस दौर का सामना अकेले ही किया। शिल्पा ने बताया कि उस वक्त उनके पास न तो कोई मजबूत सहारा था और न ही कोई ऐसी जगह जहां वह सुकून की सांस ले सकें।

हालांकि, इस मुस्किल समय में भी उन्होंने अपनी हिम्मत नहीं हारी और खुद को दोबारा खड़ा करने का फैसला किया। करियर की तमाम ऊंचाइयों को छूने के बावजूद दिल के किसी कोने में छुपा यह दर्द आज भी उन्हें समय-समय पर कचोटता रहता है।

'भाबीजी घर पर हैं' जैसे पॉपुलर शो से घर-घर में फेमस हुईं शिल्पा ने हमेशा अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। 'बिग बॉस' जीतने के बाद अब 'लॉक अप 2' में उनका यह निडर अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com