‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ में आया बड़ा ट्विस्ट, भाग्यश्री-विक्रम की शादी से पहले ऋषभ को लगी बड़ी चोट
सोनी टीवी का शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ अपने नए सीजन यानी चौथे पार्ट के साथ फिर से दर्शकों का दिल जीत रहा है। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि विक्रम की सच्चाई जानने के बाद भाग्यश्री की जिंदगी में नया तूफान आएगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बड़े अच्छे लगते हैं (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: सोनी टीवी का फेमस शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक बार फिर दर्शकों के बीच वापसी कर चुका है। इस बार चौथे सीजन में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी मुख्य रोल निभा रहे हैं। ऐसे में 16 जून से शुरू हुए इस सीजन में हर्षद ने ऋषभ और शिवांगी ने भाग्यश्री का किरदार निभाया है और दोनों की कहानी धीरे-धीरे एक नए मोड़ पर आ रही है।
अब तक के एपिसोड में दिखाया गया है कि ऋषभ को भाग्यश्री की कंपनी में नौकरी मिल जाती है। भाग्यश्री एक मुश्किल दौर से गुजर रही होती है, क्योंकि उसके समाज के एक सदस्य ने उसे नीचा दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन वह सच्चाई सामने लाकर खुद को साबित करने में कामयाब रही।
भाग्यश्री की चिंता तब और बढ़ जाती है जब उसके माता-पिता पांच साल बाद उससे मिलने की इच्छा जाहिर करते हैं। उन्होंने कहा कि वे उससे और उसके पति से मिलना चाहते हैं, जबकि सच ये है कि भाग्यश्री की कोई शादी नहीं हुई है। उसने अपने परिवार को कभी बताया ही नहीं कि जिन लोगों के लिए उसने सबकुछ छोड़ा, उन्होंने उसे धोखा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
इस मुश्किल से निकलने के लिए उसकी दोस्त नित्या उसे सलाह देती है कि वह शादी कर ले। नित्या चाहती है कि वह रीता द्वारा चुने गए लड़के से एक बार मिल ले। लेकिन तभी ऋषभ वहां आता है, जिससे भाग्यश्री को लगता है कि वह वही लड़का है। बाद में पता चलता है कि ऋषभ तो सिर्फ पेपर साइन करवाने आया था।
इसके बाद विक्रम की एंट्री होती है और धीरे-धीरे भाग्यश्री को उसके प्रति भरोसा और लगाव महसूस होने लगता है। विक्रम उसे शादी के लिए प्रपोज करता है और अपनी दादी की अंगूठी भी देता है। भाग्यश्री इस रिश्ते को स्वीकार कर लेती है और दोनों अपने नए जीवन की शुरुआत की तैयारी में लग जाते हैं।
ये भी पढ़ें- रितेश पांडे का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘गोरी लंदन के’ हुआ रिलीज, खुशबू तिवारी के साथ मचाया धमाल
लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आता है जब ऋषभ एक लड़की को अपने पिता से यह कहते सुनता है कि विक्रम ने उसे भी वही अंगूठी दी थी और शादी का वादा किया है। यह सुनकर ऋषभ हैरान रह जाता है और सच्चाई बताने भाग्यश्री के पास दौड़ता है।
जल्दबाजी में उसका एक्सीडेंट हो जाता है, लेकिन वह भाग्यश्री को सच बताने की सोच में डूबा रहता है। अब आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋषभ समय रहते सच्चाई बता पाएगा या भाग्यश्री एक और धोखे का शिकार हो जाएगी।
