पहली फिल्म रिलीज होते ही बन गई थीं सुपरस्टार…फिर कैसे बर्बाद हो गया भाग्यश्री का करियर, जानें क्या है वजह
Bhagyashree Birthday: सलमान खान संग डेब्यू कर मशहूर हुईं एक्ट्रेस भाग्यश्री आज यानी 23 फरवरी को जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर चलिए जानते हैं उनके जीवन के कुछ किस्से।
- Written By: स्नेहा मौर्या
भाग्यश्री (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bhagyashree Interesting Facts: सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाना हर कलाकार के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। हर साल नए कलाकार स्क्रीन पर आते हैं, लेकिन कुछ ही अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बना पाते हैं। 90 के दशक की ऐसी ही एक खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री हैं, जिन्होंने अपनी शर्तों पर फिल्मों में काम करना शुरू किया और अपना डेब्यू सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, लेकिन इसके बावजूद उनका करियर लंबे समय तक नहीं चला।
भाग्यश्री ने सलमान खान संग अपने बर्थडे पर की थी शुरुआत
वहीं, भाग्यश्री का जन्म 23 फरवरी 1969 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1989 में सलमान खान संग की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सलमान से भी ज्यादा फीस मिली थी, एक लाख रुपए जबकि सलमान को 30 हजार रुपए। इसके बाद भी भाग्यश्री लगातार फ्लॉप फिल्मों का सामना करती रही थी। उन्होंने ‘त्यागी’ (1992), ‘पायल’ (1992), और ‘घर आया मेरा परदेसी’ (1993) जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी अपने किस्मत आजमाई। रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन वहां भी करियर आगे नहीं बढ़ पाया।
हालांकि, भाग्यश्री ने अपनी पहली फिल्म के लिए अपनी कुछ शर्तें रखीं। उन्होंने कहा कि फिल्म में कोई किसिंग सीन नहीं होगा और कपड़े हमेशा चूड़ीदार होंगे। हालांकि, फिल्म के कुछ सीन में उन्होंने पहली बार जीन्स और वन पीस ड्रेस भी पहनी थी। सिर्फ इतना ही नहीं, सलमान खान ने कई बार खुलासा भी किया है कि फिल्म के एक किसिंग सीन को शूट करने के लिए निर्देशक सूरज बड़जात्या को उनके परिवार को मनाना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
Vyjayanthimala के परफॉर्मेंस की दीवानी हुईं कंगना रनौत, थ्रोबैक वीडियो शेयर कर लिखी भावुक बात
ये भी पढ़ें- BAFTA में फरहान अख्तर का जलवा…कई हॉलीवुड फिल्मों को हराकर ‘बूंग’ ने जीता ये खास अवार्ड, दिल छू लेगी कहानी
19 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने थी शादी
करियर में निराशा मिलने के बाद, भाग्यश्री ने 19 साल की उम्र में अपने परिवार के विरोध के बावजूद अपने बचपन के दोस्त हिमालय दासानी से शादी कर ली। शुरुआत में उनके रिश्ते में कठिनाइयां आईं और करीब डेढ़ साल अलग रहने के बाद दोनों फिर से साथ आए। आज उनके दो बच्चे हैं एक बेटी और बेटा। जिनका नाम अभिमन्यु और अवंतिका है।
आपको बता दें कि भाग्यश्री और सलमान खान को लेकर अफेयर की खबरें भी चर्चा में रहीं। हालांकि, उन्होंने अपने करियर और निजी जिंदगी को संतुलित करते हुए परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिताया।
