Azaad Box Office Collection: ‘आजाद’ की उड़ान ठप! मंडे की कमाई लाखों में, चार दिन का कलेक्शन कर देगा हैरान
अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और राशा थडानी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में कामयाब नहीं हुई। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन ही भारी गिरावट का सामना किया। इसने पहले सोमवार को 53 लाख का कलेक्शन किया।
- Written By: अदिति भंडारी
‘आजाद’ की उड़ान ठप! मंडे की कमाई लाखों में, चार दिन का कलेक्शन कर देगा हैरान (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: अमन देवगन और राशा थडानी की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन ने भी भूमिका निभाई है। इसने कंगना रनौत की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी’ के साथ बॉक्स ऑफिस में क्लैश किया है। लेकिन ‘आजाद’ की शुरुआत काफी धीमी रही थी। इस फिल्म का बजट काफी ज्यादा था पर यह उतनी सफल नहीं हुई। फिल्म को वीकेंड का भी कोई फायदा नहीं मिला। आइए जानते हैं फिल्म का अब तक का कलेक्शन।
राशा और अमन की फिल्म ‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस में काफी संघर्ष कर रही है। अजय देवगन ने भी अपने भतीजे अमन की डेब्यू वाली फिल्म में कैमियो किया है। लेकिन इस बार अजय देवगन का भी जादू नहीं चला। यह फिल्म लगातार गिरावट की ओर जा रही है। फिल्म ने पहले दिन 1.5 करोड़ से खाता खोला था। इसने दूसरे दिन 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद से फिल्म लगातार गिरावट कर रही है।
इसने तीसरे दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया। अब चौथे दिन यानी फिल्म के पहले मंडे को फिल्म की कमाई करोड़ से लाखों में आ गई है। फिल्म ने सोमवार को 53 लाख की कमाई की। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन केवल 5.08 करोड़ ही हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
अजय देवगन की दृश्यम-3 में फिर दिखेगा सस्पेंस, मेकर्स ने किया फिल्म की कहानी को लेकर ये बड़ा खुलासा
RSS के 100 साल पर बनी ‘शतक’ को अजय देवगन का खुला समर्थन, बोले- राष्ट्र निर्माण में संघ की बड़ी भूमिका
‘दृश्यम 3’ पर बढ़ा सस्पेंस, अजय देवगन से पहले मोहनलाल की फिल्म होगी रिलीज, सामने आई डेट
‘दृश्यम 3’ में अब होगा बड़ा धमाका! जयदीप अहलावत की हुई एंट्री, अजय देवगन के सामने पलटेंगे पूरा खेल
यहां देखे पोस्ट-
यह फिल्म 80 करोड़ के बड़े बजट में बनी, जो सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही। चार दिनों में फिल्म ने बड़ी मुश्किल से 5 करोड़ का आंकड़ा पार किया, जो इसकी लागत का सिर्फ 6.5% है। चौथे दिन की कमाई तो लाखों में सिमट गई, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और भी निराशाजनक हो गई।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फिल्म में राशा थडानी और अमन देवगन ने अपने एक्टिंग डेब्यू किया, लेकिन स्टार कास्ट और बड़े पैमाने के बावजूद, ‘आजाद’ को बॉक्स ऑफिस पर ठंडी प्रतिक्रिया मिली। मौजूदा हालात देखते हुए फिल्म का 10 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन छूना भी मुश्किल लग रहा है।
कमज़ोर स्क्रिप्ट और धीमे प्रमोशन के चलते, फिल्म का जल्द ही सिनेमाघरों से पैकअप होना तय माना जा रहा है। ‘आजाद’ का यह प्रदर्शन डेब्यू स्टार्स के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
