RSS के 100 साल पर बनी ‘शतक’ को अजय देवगन का खुला समर्थन, बोले- राष्ट्र निर्माण में संघ की बड़ी भूमिका
Ajay Devgn Supports Shatak Movie: आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर बनी फिल्म ‘शतक’ को अजय देवगन का समर्थन मिला है। एक्टर ने ट्वीट कर संघ के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अजय देवगन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
RSS On Completing 100 Years: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बनी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसके बाद से इसे लेकर देशभर में बहस और उत्सुकता दोनों तेज हो गई हैं। पहले योग गुरु बाबा रामदेव ने फिल्म के समर्थन में अपनी बात रखी थी और अब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी खुलकर इसके समर्थन में सामने आए हैं।
अजय देवगन ने RSS के योगदान की सराहना की
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए RSS के योगदान की सराहना की। उन्होंने लिखा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और इन वर्षों में राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका अहम रही है। साथ ही उन्होंने फिल्म ‘शतक’ की टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह फिल्म इस लंबे वैचारिक और सामाजिक सफर पर रोशनी डालने का काम करेगी। अजय देवगन के समर्थन के बाद फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है।
RSS ko sau saal poore hone par dher saari badhaaiyan! Inn sau saalon mein rashtra nirmaan mein sangh ka bada yogdaan raha hai. Iss kaam par aur roshni daalne aa rahi hai film #Shatak 🚩
Yeh rahi uski pehli jhalakhttps://t.co/yxZnzNUBAb Shatak ke sampurn team ko meri ore se… — Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 3, 2026
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी संघ को लेकर कई फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज बनाने की कोशिश हुई, लेकिन ‘शतक’ को पहली ऐसी फिल्म माना जा रहा है, जिसे संघ के परिवेश से प्रत्यक्ष समर्थन मिला है। फिल्म का एक खास गीत ‘भगवा है अपनी पहचान’ दिल्ली स्थित RSS मुख्यालय केशव कुंज में लॉन्च किया गया। इस मौके पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और भैयाजी जोशी की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Priyanka Chopra Net Worth: थलापति विजय की फिल्म से शुरू हुआ सफर, आज हैं करोड़ों की हैं मालकिन
पिता से कानूनी लड़ाई, पत्नी से तलाक, बेटे ने छोड़ा साथ, जानें Thalapathy Vijay की जिंदगी के 7 बड़े विवाद
Prabhas फिर बनेंगे भैरवा, ‘कल्कि 2’ की शूटिंग को मिली रफ्तार, मेगास्टार के धमाकेदार कमबैक की तैयारी शुरू
शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं Huma Qureshi ! बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग वेडिंग प्लान ने बढ़ाई हलचल
संघ मुख्यालय में जारी हुआ फिल्म का गीत
फिल्म का टीजर काफी प्रभावशाली अंदाज में शुरू होता है। शुरुआती पंक्ति “यह एक ऐसे विचार की कहानी है, जिसे वर्षों से बार-बार मिटाने की कोशिश की गई” यह संकेत देती है कि फिल्म संघ से जुड़ी आलोचनाओं और गलतफहमियों को ऐतिहासिक तथ्यों के जरिए सामने रखने की कोशिश करेगी। टीजर में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, दूसरे सरसंघचालक गुरुजी माधव सदाशिव गोलवलकर के साथ-साथ लोकमान्य तिलक और महात्मा गांधी जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की झलक भी दिखाई गई है।
फिल्म में स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आपातकाल जैसे अहम दौर में RSS की भूमिका को भी रेखांकित किया गया है। निर्देशक आशीष मॉल और निर्माता वीर कपूर के अनुसार, यह फिल्म 1875 से 1950 के बीच चले सामाजिक और राष्ट्रीय आंदोलनों की पृष्ठभूमि में संघ की निरंतर यात्रा को दर्शाती है। फिल्म की टैगलाइन “न रुके, न थके, न झुके” संगठन की विचारधारा और समर्पण को दर्शाती है।
ये भी पढ़ें- ‘The 50’ में मचा बवाल, करण पटेल ने छोड़ा शो? हंगामे के बीच दो कंटेस्टेंट्स हुए एलिमिनेट
‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ को निस्वार्थ स्वयंसेवकों की पीढ़ियों के सम्मान में एक श्रद्धांजलि के रूप में पेश किया गया है। यह फिल्म राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक सोच को समझने का प्रयास करती है। यह फिल्म 19 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
