Pati Patni Aur Woh Do: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन चमकी पति पत्नी और वो दो, 10 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने दूसरे दिन 5.75 करोड़ की कमाई की। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
- Written By: सोनाली झा
पति पत्नी और वो दो की कमाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 2: पति पत्नी और वो दो को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली है, जिससे मेकर्स को राहत जरूर मिली होगी। कॉमेडी और रिलेशनशिप ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपने अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
रिलीज से पहले ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा थी और ट्रेलर को भी दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन लगभग 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। ऐसे में दो दिनों में फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। दूसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 16 प्रतिशत रही।
फिल्म को मिलेगा वीकेंड का फायदा
देशभर में फिल्म को लगभग 6717 शोज में रिलीज किया गया है। वीकेंड का फायदा फिल्म को मिलता दिखाई दे रहा है और उम्मीद की जा रही है कि रविवार को इसके कलेक्शन में और उछाल आ सकता है। जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती दिख रही है, वहीं विदेशी बाजार में इसका प्रदर्शन खास नहीं रहा।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
पति पत्नी और वो दो की कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल कलेक्शन 2 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई अब 13.70 करोड़ रुपये हो चुकी है। हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और बेहतर हो सकती है।
स्टार कास्ट ने खींचा दर्शकों का ध्यान
फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज ने किया है। आयुष्मान फिल्म में प्रजापति पांडे नाम के वन विभाग अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं वामिका गब्बी उनकी पत्नी अपर्णा के किरदार में हैं। सारा अली खान पति पत्नी और वो दो में उनकी पुरानी दोस्त चंचल बनी हैं, जबकि रकुल प्रीत सिंह उनकी कलीग नीलोफर के रोल में दिखाई दे रही हैं।
