पीरियड्स में दर्द और आंसुओं के बीच शूट हुआ ‘शरारत’ सॉन्ग, आयशा खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Ayesha Khan Periods Shoot: फिल्म ‘धुरंधर’ के मशहूर गाने ‘शरारत’ को लेकर आयशा खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने यह गाना पीरियड्स के दौरान दर्द और कमजोरी के बीच शूट किया।
- Written By: सोनाली झा
आयशा खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Ayesha Khan Shararat Song: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की दमदार केमिस्ट्री, मजबूत कहानी और शानदार म्यूजिक ने फिल्म को बड़ी सफलता दिलाई। फिल्म के गानों में से ‘शरारत’ खास तौर पर दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया था।
शरारत में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने सभी का ध्यान खींचा, लेकिन अब इस गाने के शूट से जुड़ी एक बेहद इमोशनल और चुनौतीपूर्ण कहानी सामने आई है। हाल ही में आयशा खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने यह गाना पीरियड्स के दौरान शूट किया था। आयशा ने बताया कि ‘शरारत’ का शूट दो दिनों तक चला और यह बेहद थकाने वाला था।
आयशा खान ने कही ये बात
आयशा खान ने कहा कि पीरियड्स के दौरान शरीर में ब्लोटिंग, दर्द और कमजोरी होती है, ऐसे में डांस जैसे हेवी सीक्वेंस को शूट करना आसान नहीं था। उस वक्त आप अपने बेस्ट में महसूस नहीं करते। मुझे लग रहा था काश मैं पूरी तरह फिट होती, ताकि और बेहतर कर पाती। दो दिनों में इतना ज्यादा काम था कि सांस लेने का भी वक्त नहीं मिल रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
आयशा खान की हालत खराब
आयशा खान ने बताया कि शूट के दौरान वेडिंग सीक्वेंस भी फिल्माया जाना था, जिससे दबाव और बढ़ गया। डांस रिहर्सल और लगातार टेक्स की वजह से उनकी और क्रिस्टल डिसूजा की हालत खराब हो गई थी। आयशा के मुताबिक, इतना डांस करने के बाद हमारी हड्डियां तक दर्द करने लगी थीं। मैं बेहद थक चुकी थी और इमोशनली भी बहुत कमजोर महसूस कर रही थी।
आयशा खुद ने की क्रिस्टल डिसूजा की तारीफ
इसी दौरान आयशा खुद को संभाल नहीं पाईं और रो पड़ीं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि ये आंसू दुख के नहीं, बल्कि खुशी और राहत के थे। क्रिस्टल डिसूजा के साथ काम करने के अनुभव पर बात करते हुए आयशा ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले लगा था कि सीनियर एक्ट्रेस होने के नाते शायद क्रिस्टल के नखरे होंगे, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। क्रिस्टल बेहद प्यारी और सपोर्टिव हैं। उनके साथ काम करना बहुत आसान और सुकूनभरा रहा।
