7 August Theatre Release: इस शुक्रवार थिएटर में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, देखें पूरी लिस्ट
Theatre Releases August 2026: सिनेमा प्रेमियों के लिए 7 अगस्त का दिन बेहद खास रहने वाला है। आर माधवन, पंकज त्रिपाठी और राज कुंद्रा समेत कई बड़े कलाकारों की कुल 6 फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।
- Written By: यति सिंह
इस हफ्ते जी.डी. नायडू की जीवनी पर आधारित फिल्म जी डी एन शामिल है। इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक में एक्टर आर माधवन अहम भूमिका निभाते हुए जी.डी. नायडू के जीवन संघर्षों और उनकी महान खोजों को पर्दे पर जीवित करेंगे।
इसके साथ ही, कमल चंद्रा के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी फिल्म आर्यभट्ट का जीरो भी 7 अगस्त को ही रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी ड्रामा में हिमांश कोहली, रवि किशन, सोनल्ली सेगल और शिल्पा शिंदे मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे।
Musafir Cafe Season 2: एक बार फिर लौटेंगे मुसाफिर, इश्क की नई उड़ान के लिए हो जाइए तैयार
आम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
सलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
प्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
मनोरंजन की इस दौड़ में पंकज त्रिपाठी की अहम भूमिका वाली फिल्म ओह माय डॉग भी शामिल है। अमित राय के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक बेजुबान कुत्ते और इंसान के बीच के आत्मीय संबंधों पर आधारित है।
पहली बड़ी पंजाबी फिल्म द ग्रेट पंजाब रॉबरी है, जिससे फेमस बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बतौर मुख्य एक्टिंग अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पायल राजपूत नजर आएंगी।
वहीं दूसरी पंजाबी फिल्म यार जिगरी कसूती डिग्री- द फिल्म है। रब्बी तिवाना के डायरेक्शन में बनी यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म कॉलेज के पुराने दोस्तों के रीयूनियन की एक बेहद भावुक और मजेदार कहानी को दर्शाती है। इसमें पुखराज भल्ला, अमृत अंबी, हसनीन चौहान और पवन जोहल एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी के मुख्य एक्टिंग से सजी फिल्म डीसी दर्शकों को रोमांस और एक्शन की एक रोमांचक यात्रा पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। अरुण मथेश्वरन की डायरेक्टिड इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध ने तैयार किया है।
