भारी कमाई के बावजूद पिछड़ी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’, ऑल-टाइम रेस में टॉप 100 से आगे नहीं बढ़ पाई फिल्म
James Cameron Avatar Film: जेम्स कैमरून की ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने दुनियाभर में 7700 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि फिल्म अब भी ऑल-टाइम टॉप ग्रॉसर्स की रेस में पीछे है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अवतार फायर एंड ऐश (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Avatar Fire and Ash Box Office Collection: जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी मेगा बजट फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई है। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में करीब 7700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, इतनी बड़ी रकम जुटाने के बावजूद यह फिल्म ऑल टाइम वर्ल्डवाइड टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज नहीं करा सकी है, जो फैंस के लिए चौंकाने वाला आंकड़ा है।
ऑल टाइम लिस्ट में 100वें नंबर पर फिल्म
बॉक्स ऑफिस मोजो की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ फिलहाल ऑल टाइम वर्ल्डवाइड टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों की सूची में 100वें स्थान पर है। इसका मतलब साफ है कि फिल्म को टॉप 50 या टॉप 10 में जगह बनाने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा। नाम और ब्रांड वैल्यू के बावजूद यह राह उतनी आसान नहीं दिख रही, जितनी उम्मीद की जा रही थी।
ऑल टाइम वर्ल्डवाइड टॉप 5 ग्रॉसिंग फिल्में
अगर ऑल टाइम टॉप 5 फिल्मों की बात करें, तो पहले नंबर पर आज भी ‘अवतार’ (2009) कायम है, जिसने करीब 2.9 बिलियन डॉलर की ऐतिहासिक कमाई की थी। दूसरे स्थान पर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ (2019), तीसरे पर ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (2022), चौथे नंबर पर ‘टाइटैनिक’ और पांचवें स्थान पर चीनी फिल्म ‘ने झा 2’ मौजूद है। इन फिल्मों ने रिलीज के साथ ही रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
भारत में कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन
आपको बता दें कि भारत में भी ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने ठीक-ठाक कारोबार किया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 109.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। खास बात ये भी है कि दूसरे हफ्ते में आठवें दिन 7.65 करोड़ और नौवें दिन 10 करोड़ की कमाई दर्ज की गई। 11वें और 12वें दिन फिल्म ने करीब 5-5 करोड़, 13वें दिन 5.25 करोड़ और 14वें दिन 6.9 करोड़ रुपये कमाए।
ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की रफ्तार धीमी, 29वें दिन पहली बार डबल डिजिट से नीचे आया कलेक्शन
15वें दिन सुबह 9:10 बजे तक फिल्म 2.48 करोड़ रुपये कमा चुकी है और भारत में इसका कुल कलेक्शन 162.68 करोड़ रुपये पहुंच गया है। हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इनमें बदलाव संभव है। कुल मिलाकर, शानदार विजुअल्स और बड़े नाम के बावजूद ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ को अब भी इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों के क्लब में शामिल होने के लिए दर्शकों का और ज्यादा साथ चाहिए।
