IND vs AUS: केएल राहुल के छक्के से इंप्रेस हुए ससुर सुनील शेट्टी, वाइफ अथिया ने भी लुटाया प्यार
4 मार्च को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दुबई में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें आखिरी छक्का केएल राहुल ने मारा और देश ने जीत दर्ज की। अब इस जीत पर सुसर सुनील शेट्टी और वाइफ आथिया ने रिएक्ट किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
केएल राहुल, आथिया शेट्टी, सुनील शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: दुबई में 4 मार्च को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने कंगारुओं से साल 2023 का बदला लेते हुए उन्हें 4 विकेट से हरा दिया और अपनी फाइनल्स में जगह बना ली है। लेकिन अंत में आखिरी छक्का केएल राहुल के बल्ले से लगा और उससे ही देश ने जीत दर्ज हो गई। अब यह देखकर सुनील शेट्टी ने अपने दमाद की खूब प्रशंसा की। साथ आथिया ने भी पति पर प्यार लुटाया है।
दरअसल, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के आउट होने और 6 विरेट के नुकसान पर केएल राहुल ने 33 बॉल पर 36 रन बनाए थे और 48.1 ओवर में मैच समेट दिया था। इस एतिहासिक जीत के बाद पूरा देश खुशी से झूम उठा था। इसी बीच बता दें, जब-जब मैच में राहुल अच्छा परफॉर्म करते हैं, एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और एक्टर सुनील शेट्टी अक्सर गदगद हो जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ी बनी अक्षय कुमार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘वेलकम टू द जंगल’
Welcome To The Jungle BO Day 3: ओपनिंग वीकेंड पर छाई अक्षय कुमार की कॉमेडी, कमाई ने उड़ाए होश
Welcome To The Jungle Collection Day 2: दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, कमाई में आया बड़ा उछाल
आथिया और सुनील ने केएल राहुल पर लुटाया प्यार
अब हाल ही में सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर ICC की एक रील शेयर की है, जिसमें उनके दामाद केएल राहुल छक्का मारते दिख रहे हैं और उन्हें ऐसा करते देख कुछ नन्हें बच्चे स्टेडियम में खुशी से उछल रहे हैं। अब इस पर एक्टर ने नजर बट्टू और ब्लैक हार्ट इमोजी बनाकर खुशी जाहिर की। दूसरी तरफ, अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच से अपने पति की एक तस्वीर पोस्ट की और उस पर एक लाल दिल वाला इमोजी लगाया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस साल पेरेंट्स बनेंगे कपल
आपको बता दें, दमाद की जीत सुनील शेट्टी के लिए दोगुनी खुशी है क्योंकि एक तरफ जहां दामाद के बल्ले ने भारतीय टीम को फाइनल्स में पहुंचाया है, तो वहीं, अप्रैल के महीने में वह नाना भी बनने वाले हैं और क्रिकेटर पिता बनने जा रहे हैं। अथिया उनके साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले साल 2024 में कपल ने बेबी के आने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने एक नोट छोड़ा जिसमें लिखा था कि, “हमारा घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आ रहा है। साथ ही उन्होंने बच्चे के पैर इमोजी डाला था।”
