तापसी की ‘अस्सी’ और मृणाल की ‘दो दीवाने सहर में’ में कांटे की टक्कर, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन
Bollywood Clash 2026: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर जारी है। दो दिनों में दोनों फिल्मों ने करीब 3 करोड़ से ज्यादा कमाई की।
- Written By: सोनाली झा
अस्सी और दो दीवाने सहर में का कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Assi VS Do Deewane Seher Mein Box Office Day 2: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ है तो दूसरी ओर मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’। हालांकि दोनों ही फिल्में शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ के सामने कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं।
तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ ने दो दिनों में कुल 3.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जिसमें नेट कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। देशभर में यह फिल्म 3,435 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। दूसरे दिन फिल्म ने 1.92 करोड़ रुपये कमाए, जो पहले दिन के 1.2 करोड़ रुपये के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन है। साफ है कि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है। फिल्म में तापसी एक दमदार वकील के किरदार में नजर आ रही हैं।
अस्सी को दो दीवाने सहर में ने दी कड़ी टक्कर
वहीं दो दीवाने सहर में भी रिलीज के बाद से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की कोशिश कर रही है। मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की इस रोमांटिक फिल्म ने दो दिनों में 3.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन फिल्म की झोली में 1.92 करोड़ रुपये आए। इसका नेट ग्रॉस कलेक्शन 2.85 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रोमांटिक कहानी और मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है, लेकिन कलेक्शन के मामले में फिल्म अभी भी बड़ी छलांग नहीं लगा पाई है।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Vs Welcome To The Jungle: ‘धमाल 4’ ने बदला खेल, ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
KSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
शाहिद कपूर की ओ रोमियो का दबदबा कायम
इन दोनों फिल्मों के मुकाबले ‘ओ रोमियो’ का प्रदर्शन कहीं ज्यादा मजबूत है। शाहिद कपूर की यह फिल्म पहले ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ के लिए राह आसान नहीं दिख रही। हालांकि रविवार को दोनों फिल्मों की कमाई में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में तापसी पन्नू और मृणाल ठाकुर की फिल्मों में से कौन बाजी मारती है, या फिर शाहिद कपूर की फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर राज करती रहेगी।
