हिंदी-मराठी विवाद पर आशुतोष राणा का तंज, बोले- भाषा संवाद का विषय है…
हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर अभिनेता आशुतोष राणा ने बेबाक बयान देकर सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने बताया कि भाषा संवाद का विषय है, न कि विवाद का और भारत की आत्मा विविधता में एकता है।
- Written By: सोनाली झा
हिंदी-मराठी विवाद पर आशुतोष राणा का तंज
मुंबई: बॉलीवुड के सशक्त अभिनेता आशुतोष राणा हमेशा अपनी दमदार अदायगी और सेंसिटिव सोच के लिए पहचाने जाते हैं। इस बार उन्होंने एक बार फिर अपने शब्दों से दिल जीत लिया है। महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच उन्होंने जो कहा, वो न सिर्फ सटीक था, बल्कि देश के करोड़ों दिलों की आवाज भी थी। आशुतोष राणा ने साफ कहा कि भाषा संवाद का विषय होती है, न कि विवाद का।
भारतवर्ष एक मच्योर और विविधता से भरा देश है, जिसने हमेशा संवाद को प्राथमिकता दी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की आत्मा विविधता में एकता है, और भाषा उस एकता का माध्यम है, न कि विघटन का कारण। महाराष्ट्र सरकार ने कुछ समय पहले एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें सरकारी प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी और मराठी के साथ हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाना अनिवार्य किया गया था।
#WATCH | Mumbai: On Maharashtra language row, Actor Ashutosh Rana says “…Bhasha samwaad ka vishay hoti hai, bhasha vivaad ka vishay nahi hoti hai…Samwaad mein vishwas rakhta hai Bharat, Bharat kabhi bhi vivaad mein vishwas nahi rakhta.” pic.twitter.com/lDzLg2HAJ9 — ANI (@ANI) July 15, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
Sonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
Bollywood Forgotten Actress: रातों-रात मिली शोहरत, अब अचानक हो गईं गुमनाम, जानें कौन हैं ये खूबसूरत एक्ट्रेस
एक्टिंग के साथ खेलों से भी रहा Ram Charan का गहरा जुड़ाव, बोले- खराब ग्रेड्स की वजह से स्पोर्ट्स में…
सरकार का कहना था कि यह नीति केंद्रीय थ्री लैंग्वेज पॉलिसी के अनुरूप है, ताकि बच्चों को देश की प्रमुख भाषाओं का ज्ञान मिले। हालांकि, इस फैसले को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध शुरू हो गया। कई मराठी संगठनों और राजनीतिक दलों ने इसे मराठी भाषा की उपेक्षा बताया। इस विवाद को बढ़ता देख, सरकार ने आदेश वापस लिया और थ्री लैंग्वेज पॉलिसी की समीक्षा के लिए एक कमिटी का गठन किया। लेकिन इसके बावजूद भी भाषा को लेकर बहस शांत नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- धड़क 2 का गाना बस एक धड़क रिलीज, फैंस को पसंद आईं सिद्धांत-तृप्ति की केमिस्ट्री
विवादों से अलग हटकर बात करें तो आशुतोष राणा जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ में नजर आएंगे। यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें प्रीत कमानी और दिविता जुनेजा मुख्य भूमिका में हैं। दिविता इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है, जो इससे पहले ‘ओह माय गॉड’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। इसके अलावा फिल्म में गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म 8 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- बालों में नया रंग, अदाओं में नई चमक, विद्या बालन का नया ग्लैम लुक वायरल
