Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, SIT को मिला 15 दिन का अतिरिक्त समय, चंपत राय ने सहयोग का किया वादा!

Ayodhya Ram Mandir SIT Probe: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT को जांच के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 01, 2026 | 12:33 PM

राम मंदिर मामले पर चंपत राय का सहयोग (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ayodhya Ram Mandir SIT Investigation: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया अपडेट सामने आया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT को जांच के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस मामले में अब SIT सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच करेगी।

इस बीच चंपत राय ने भी एसआईटी की जांच में सहयोग करने की बात कही है। एसआईटी ने अब तक 29 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इन 15 दिनों में एसआईटी को जांच कर 15 जुलाई को शासन को रिपोर्ट सौंपनी है। चढ़ावा चोरी मामले में नाम सामने आने से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सार्वजनिक रूप से कम दिखाई दे रहे हैं।

चंपत राय को SIT की रिपोर्ट का इंतजार

माना जा रहा है कि वे एसआईटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। एसआईटी की रिपोर्ट आते ही वे विस्तार से इस मामले में अपना पक्ष रख सकते है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने साफ कहा है कि मैं चोरी का कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा। अयोध्या राम मंदिर बन गया है और मेरी सेवा पूरी हो चुकी है। लेकिन मैं अपने पर लगे दाग के साथ यहां से नहीं जा सकता।

सम्बंधित ख़बरें

बधाई या सियासी हमला! अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने दे डाली ये अजीबोगरीब सलाह, याद दिलाया VVIP इतिहास

राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री, जीजा-साले की जोड़ी ने उड़ाया करोड़ों का चढ़ावा, SBI पर घूमी शक की सुई!

जन्मदिन विशेष: फुटबॉल का जुनून, न चाहते हुए भी हुई राजनीति में एंट्री; दिलचस्प है टीपू से अखिलेश बनने की कहानी

BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO

एसआईटी की जांच में भी चंपत राय ने पूरा सहयोग दिया और बीते दिन 3 घंटे चली पूछताछ में सवालों के जवाब दिए। चंपत राय ने चढ़ावा चोरी मामले में उनके करीबी आरोपी टिन्नू यादव की भूमिका पर भी बयान दिया। चंपत राय ने कहा, टिन्नू यादव ने मुझे धोखा दिया है। मुझे उससे ऐसी कोई उम्मीद नहीं थी। खुद पर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि मुझे कोई चिंता नहीं है। अगर श्री राम ने आरोप लगवाए है, तो इन्हीं की कृपा से ही यह आरोप हटेंगे भी।

जांच का दायरा बढ़ाएगी SIT

सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में कथित हेराफेरी का मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। सभी पहलुओं की बारीकी से जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री, जीजा-साले की जोड़ी ने उड़ाया करोड़ों का चढ़ावा, SBI पर घूमी शक की सुई!

आपको जानकारी दें, कि एसआईटी लगातार आरोपियों की संपत्तियों पर शिकंजा कस रही है। राम मंदिर चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से करीब दो घंटे तक पूछताछ करने के बाद पुलिस चली गई थी। जांचकर्ताओं ने इससे पहले 5 जून को जांच के दौरान उनके घर से निवेश से जुड़े कई दस्तावेज और शुक्ला के पास से ₹20 लाख बरामद किए थे।

Ram mandir donation theft case sit granted additional 15 days champat rai cooperation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 11:50 AM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Champat Rai
  • Ram Mandir
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.