अरविंद अकेला कल्लू का नया छठ गीत ‘ए छठी मईया’ रिलीज, गाने के बोलों में झलकी आस्था की गहराई
Arvind Akela Kallu Song: अरविंद अकेला कल्लू का नया छठ गीत ‘ए छठी मईया’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस भक्ति गीत के बोल अशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है।
- Written By: सोनाली झा
अरविंद अकेला कल्लू का नया छठ गीत ‘ए छठी मईया’ रिलीज
Arvind Akela Kallu new Chhath song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने छठ महापर्व की शुरुआत से पहले अपने फैंस के लिए एक नया और भावनात्मक गाना ‘ए छठी मईया’ रिलीज किया है। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसके बोल और भक्ति भाव से भरे संगीत की तारीफ करते नहीं थक रहे। अरविंद ने इंस्टाग्राम पर गाने की एक झलक शेयर करते हुए लिखा कि बहुत ही प्यारा छठ गीत ‘ए छठी मईया’ रिलीज हो गया है। इसे जरूर सुनें और अपना प्यार दें। जय छठी मईया।
अरविंद के इस पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में ‘जय छठी मईया’ और हार्ट इमोजी की बाढ़ ला दी है। ‘ए छठी मईया’ को कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस गीत के बोल अशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर पारंपरिकता और भावनाओं से भरा एक सुंदर भक्ति गीत पेश किया है। गाने को स्पॉटिफाई, जियो सावन, एप्पल म्यूजिक और यूट्यूब सहित सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर सुना जा सकता है।
अरविंद अकेला कल्लू ने जीता दर्शकों का दिल
वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू अपनी इमोशनल प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। गाने की कहानी एक ऐसी महिला पर आधारित है जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखती है। वह छठी मईया से मनोकामना मांगती है और अपनी श्रद्धा से हर बाधा को पार करती है। यह कथा दर्शकों को भावुक कर देती है और छठ पूजा के विश्वास और भक्ति का गहरा संदेश देती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
TMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Khatron Ke Khiladi 15: मोर्ने मोर्केल की स्पीड से घबराए कंटेस्टेंट्स, रोहित शेट्टी के सरप्राइज ने बढ़ाया क्रेज
अरविंद अकेला कल्लू का गाना
भोजपुरी सिनेमा में अरविंद अकेला कल्लू का नाम आज भक्ति और लोकगीतों के सबसे विश्वसनीय चेहरों में शुमार है। वे हर त्यौहार या शुभ अवसर पर नया गाना रिलीज करते हैं। हाल ही में उन्होंने नवरात्रि के मौके पर ‘पूजा माई खातिर’ रिलीज किया था, जिसे लाखों लोगों ने सुना और पसंद किया। ‘ए छठी मईया’ न सिर्फ़ एक गीत है बल्कि आस्था, संस्कृति और उम्मीदों का संगम है। अरविंद के इस गाने ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भोजपुरी संगीत में भक्ति का रंग कभी फीका नहीं पड़ता।
