भोजपुरी के जस्टिन बीबर है अरविंद अकेला, 8 साल की उम्र में गाया चोलिया के हुक
Arvind Akela Kallu Birthday Special: अरविंद अकेला कल्लू को भोजपुरी का जस्टिन बीबर कहा जाता है। उन्होंने 8 साल की उम्र में गाना शुरू किया और ‘चोलिया के हुक राजाजी’ से रातोंरात मशहूर हो गए।
- Written By: सोनाली झा
अरविंद अकेला कल्लू (फोटो- सोशल मीडिया)
Arvind Akela Kallu Birthday: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा नाम जिसने बेहद कम उम्र में अपनी आवाज और अभिनय से खास पहचान बनाई, वो हैं अरविंद अकेला ‘कल्लू’। आज यानी 26 जुलाई को यह युवा स्टार अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिहार के बक्सर जिले में जन्मे कल्लू को लोग सिर्फ उनके गानों के लिए नहीं, बल्कि उनके एक्टिंग टैलेंट के लिए भी जानते हैं। एक समय था जब उन्हें लोग भोजपुरी का ‘जस्टिन बीबर’ कहकर बुलाने लगे थे, और इसके पीछे वजह थी उनकी कम उम्र में मिली बड़ी सफलता।
अरविंद अकेला ने सिर्फ 8 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। उनका पहला हिट गाना ‘चोलिया के हुक राजाजी’ था, जिसने न सिर्फ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचाई, बल्कि उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। गांव के हर ऑर्केस्ट्रा में यह गाना बजाया जाने लगा। इसके बाद कल्लू ने एक के बाद एक सुपरहिट गाने दिए जैसे ‘चली समियाना में आज गोली’, ‘गवनवां कहिया ले जईबा ना’, ‘मुर्गा बेचैन बाटे’, ‘साइकिल में साइकिल लडावेली’, और ‘सकेत होता राजा जी’।
सिंगिंग के साथ एक्टिंग भी जबरदस्त
अरविंद अकेला ने 2016 में फिल्म ‘दिलदार सजना’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया और जल्द ही वे एक सफल अभिनेता के रूप में भी पहचाने जाने लगे। आज उनके पास न सिर्फ हिट गानों की लंबी फेहरिस्त है, बल्कि कई हिट भोजपुरी फिल्में भी हैं। उनका स्टारडम इस कदर है कि उनके गाने और फिल्में रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
ये भी पढ़ें- जब परवीन बाबी ने अमिताभ बच्चन पर लगाया था हत्या की साजिश का आरोप, जानें किस्सा
पवन सिंह को मानते हैं गुरु
कल्लू ने एक बार कहा था कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह उनके आदर्श हैं। पवन सिंह, जिनके गाए गाने देश-विदेश में मशहूर हैं, को कल्लू ने हमेशा अपनी प्रेरणा माना। कल्लू आज भले ही खुद एक स्टार हैं, लेकिन वह अपने सीनियर्स के प्रति आदर और सम्मान की भावना रखते हैं। कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल करने वाले अरविंद अकेला कल्लू आज भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित युवा कलाकारों में से एक हैं। उनके जन्मदिन पर लाखों फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और आने वाले समय में उनके और भी सफल होने की कामना कर रहे हैं।
