अरविंद अकेला कल्लू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Arvind Akela Kallu Dance Video: भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे अरविंद अकेला कल्लू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक धमाकेदार डांस वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह के साथ गाने ‘कजरा कमरिया’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है।
वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू स्टाइलिश ब्राउन शर्ट, जींस और गले में गमछा पहनकर परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं, डिंपल सिंह पिंक रंग की खूबसूरत ड्रेस और मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को परफेक्ट बनाती दिख रही हैं। उनका बन हेयरस्टाइल भी लुक को चार चांद लगा रहा है।
अरविंद ने वीडियो के कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा: “बक्सर में आईये त कजरा कमर में लगा के आइयेगा, नहीं तो नजर लग जाएगा डिंपल सिंह जी।” इस कैप्शन ने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। दोनों कलाकारों की एनर्जी, स्टाइल और केमिस्ट्री मंच पर देखते ही बन रही थी। वीडियो को देखने के बाद दर्शकों ने जमकर लाइक और कमेंट किए। हालांकि, इसके पहले भी वो डिंपल के साथ स्टेज पर धमाल मचा चुके हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
‘कजरा कमरिया’ गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने आवाज दी है। इसके बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं जबकि संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है। इस शानदार कोरियोग्राफी का क्रेडिट मोनू श्रीवास्तव को जाता है। गाने का निर्माण आदिशक्ति फिल्म्स के बैनर तले मनोज मिश्रा ने किया है।
अरविंद अकेला कल्लू ने कम उम्र से गायकी की दुनिया में कदम रखा था। उनका पहला एल्बम ‘गवनवा कहिया ले जईबा’ 2014 में आया था। असली पहचान उन्हें 2015 में गाने ‘मुर्गा बेचैन बाटे’ से मिली। उसके बाद उन्होंने अभिनय में भी शानदार कदम रखा। उनकी प्रमुख फिल्में हैं जैसे ‘कलुआ करोड़पति’, ‘कलुआ बड़ा सतावेला’, ‘बलमा बिहार वाला 2’, ‘स्वर्ग’, ‘सईयां सुपरस्टार’, ‘आवारा बलम’, और ‘सरकाई लो खटिया जाड़ा लागे’।
ये भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने पूरे किए इंडस्ट्री में 15 साल, जहीर इकबाल संग रिक्रिएट किया ‘दबंग’ का डायलॉग
वर्कफ्रंट पर उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जलवा’ ने भी खूब धूम मचाई है, जिसमें ऋतु सिंह और श्रुति राव के साथ उन्होंने अभिनय किया है। इसके अलावा उनकी फिल्में ‘मंगल राशि’ और ‘मेरे जीवन साथी’ भी दर्शकों की पसंद बन चुकी हैं। फिलहाल अरविंद अकेला कल्लू अपने गायकी, अभिनय और डांस के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके फैंस उनके हर नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)