संस्कारी बच्चा है रणबीर कपूर…अरुण गोविल ने एक्टर पर लुटाया प्यार, बोले- ‘रामायण’ में देगा अपना बेस्ट
Arun Govil Dasharatha Role: फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के राम लुक पर मिक्स रिएक्शन के बीच अरुण गोविल ने उनकी तारीफ की है। उन्होंने रणबीर को संस्कारी और मेहनती एक्टर बताया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अरुण गोविल, रणबीर कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Arun Govil Praises Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया, जिसे दर्शकों की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। इसी बीच फिल्म में राजा दशरथ का किरदार निभा रहे अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की है।
अरुण गोविल, जिन्हें टीवी के सबसे लोकप्रिय भगवान राम के रूप में जाना जाता है, अब बड़े पर्दे पर राम के पिता दशरथ के रोल में नजर आने वाले हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर के व्यक्तित्व और मेहनत की खुलकर सराहना की।
रणबीर कपूर को बताया ‘संस्कारी बच्चा’
अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक बेहद प्रतिभाशाली और मेहनती कलाकार हैं। उन्होंने बताया कि रणबीर का व्यवहार बहुत विनम्र और संस्कारी है, जिसे उन्होंने कई मौकों पर खुद महसूस किया है।
अरुण गोविल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि रणबीर अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करने की कोशिश करेंगे और दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
Kala Hiran Case: ‘काला हिरण’ केस में सलमान खान को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने टीजर हटाने का दिया आदेश
1987 की ‘रामायण’ से मिली थी खास पहचान
अगर अरुण गोविल के करियर की बात करें, तो उन्हें असली पहचान साल 1987 में आए टीवी शो ‘रामायण’ से मिली थी। इस शो का निर्देशन रामानंद सागर ने किया था और यह भारतीय टेलीविजन के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले धारावाहिकों में से एक माना जाता है।
इस सीरियल में दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। शो की लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि दर्शक अरुण गोविल को भगवान राम का स्वरूप मानकर उनकी पूजा तक करने लगे थे।
दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’
वहीं फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितिश तिवारी कर रहे हैं। यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने की योजना है, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा।
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें- Ranabaali की कहानी में छिपी है असली इतिहास की झलक, डायरेक्टर राहुल सांकृत्यायन ने किया खुलासा
इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के पहले भाग में भगवान राम के बचपन से लेकर युवावस्था तक की यात्रा को दिखाया जाएगा।
