Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अर्जुन रामपाल मॉडल से बने एक्टर, विलन बन हुए मशहूर, शादी के 21 साल बाद हुआ था तलाक

अर्जुन रामपाल का जन्म  26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ था। अर्जुन आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। अर्जुन ने कड़ी मेहनत करते हुए बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 26, 2024 | 09:38 AM

अर्जुन रामपाल (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का जन्म  26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ था। अर्जुन रामपाल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। अर्जुन ने कड़ी मेहनत करते हुए बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अर्जुन ने महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में अपनी पढ़ाई की थी।

अर्जुन ने मॉडलिंग करते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें साल 1994 में सोसायटी फेस ऑफ द ईयर चुना गया था। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने पहली बार रैंप वॉक किया था,तब उन्हें काफी डर लग रहा था। उन्होंने डर की वजह से साथ में वॉक कर रही पूर्व मिस इंडिया और सुपर मॉडल मेहर जेसिया का हाथ पकड़ लिया था।

अर्जुन ने जिस मॉडल का हाथ पकड़ा था। उसी मॉडल के साथ पूरी ज़िंदगी रहने का फैसला लिया। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हॉस्टल के दिनों में वह अपने कमरे में मेहर का पोस्टर लगाया करते थे। उन्हें लगता था कि अगर पत्नी हो तो ऐसी हो। इसके बाद साल 1998 में अर्जुन ने मेहर जेसिया से शादी कर ली थी। उनकी दो बेटियां मायरा और महिका हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल

शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय

MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज

ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने अनिल अंबानी की शादी में परोसा था खाना, मिले थे 50 रुपए

अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया शादी के 21 साल बाद अलग हो गया। अर्जुन और मेहर ने साल 2019 में तलाक ले लिया। अर्जुन की दोनों बेटियां मायरा और महिका अपनी मां मेहर के साथ रहती हैं। वहीं, मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन का नाम साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला के साथ जुड़ा। यह दोनों एक साथ रहते हैं। अर्जुन और गैब्रिएला 2 बच्चे के माता-पिता है। हालांकि, उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

अर्जुन ने साल 2001 में रिलीज़ हुई ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका किरदार एक मॉडल का ही था। उन्होंने अपने एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन, साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से पहचान मिली थी। इस फिल्म में अर्जुन विलेन के किरदार में नज़र आये थे। इस फिल्म के बाद अर्जुन साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म  ‘रॉक ऑन’ में नज़र आये थे।  इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल को नेशनल अवॉर्ड के साथ ही फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला।

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने किया राज कपूर फिल्म महोत्सव का एलान

Arjun rampal became actor from model became famous as villain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2024 | 09:38 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.