रणबीर कपूर ने किया राज कपूर फिल्म महोत्सव का एलान, पुरानी फिल्मों का लगेगा मेला

रणबीर कपूर ने अपने दादा और दिग्गज फिल्म निर्माता राज कपूर की जन्मशताब्दी के मौके पर दिसंबर में देश भर में एक फिल्म महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की। इस फिल्म महोत्सव में राज कपूर की पुरानी हिट फिल्में दिखाई जाएंगी।
रणबीर कपूर ने किया राज कपूर फिल्म महोत्सव का एलान, पुरानी फिल्मों का लगेगा मेला
रणबीर कपूर ने किया राज कपूर फिल्म महोत्सव का एलान
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने दादा और दिग्गज फिल्म निर्माता राज कपूर की जन्मशताब्दी के मौके पर दिसंबर में देश भर में एक फिल्म महोत्सव आयोजित करने की रविवार को घोषणा की। इस फिल्म महोत्सव में राज कपूर की पुरानी हिट फिल्में दिखाई जाएंगी। रणबीर यहां 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म निर्माता राहुल रवैल के साथ बातचीत कर रहे थे।

यह महोत्सव 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती से पहले उनके सम्मान में आयोजित किया गया था। अभिनेता ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी), भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई) और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन (एफएचएफ) तथा उनके चाचा कुणाल कपूर ने राज कपूर की 10 फिल्मों को एचडी प्रारूप में परिवर्तित करना शुरू कर दिया गया है।

कब से शुरू होगा राज कपूर फिल्म महोत्सव

रणबीर ने यहां कला अकादमी के खचाखच भरे सभागार में कहा कि हम 13 से 15 दिसंबर तक पूरे भारत में राज कपूर फिल्म महोत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं। हम राज कपूर की 10 फिल्मों का परिवर्तित संस्करण दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप लोग भी आएंगे (फिल्म महोत्सव देखने के लिए)। मुझे याद है कि जब मैं पहली बार आलिया से मिला था तो उसने मुझसे पूछा था ‘किशोर कुमार कौन हैं?' यह जीवन का चक्र है, लोग भूल जाते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी जड़ों को याद रखें।

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म

रणबीर कपूर की महाकाव्य रामायण का पहला भाग 2026 में रिलीज़ होगा और दूसरा भाग 2027 में रिलीज़ होगा। दोनों पार्ट दीवाली के मौके पर रिलीज होगा। इसके अलावा रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर लव एंड वॉर के अलावा ब्राह्मस्त्र 2 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ उनकी वाइफ और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की दिखाई देंगी। बता दें कि ब्राह्मस्त्र के सेट पर रणबीर और आलिया अच्छे दोस्त बने थे। ब्राह्मस्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com