‘सक्सेस से शांति नहीं मिलती…’अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के बाद विशाल ददलानी ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
Vishal Dadlani Post: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट ऐलान के बाद विशाल ददलानी का एक पोस्ट वायरल रहा है। जिसमें उन्होंने लिखा कि सक्सेस और अमीरी शांति की गारंटी नहीं, जिंदगी को पूरी तरह जियो।
- Written By: स्नेहा मौर्या
अरिजीत सिंह, विशाल ददलानी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Vishal Dadlani Post Viral Amid Arijit Singh Retirement: प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया से अरिजीत सिंह के अचानक रिटायरमेंट ऐलान ने फैंस को हैरान कर दिया। उनकी घोषणा के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। इसी बीच सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग अरिजीत के फैसले से जोड़कर देख रहे हैं।
विशाल ददलानी ने अपने पोस्ट में जिंदगी, सक्सेस और शांति को लेकर गहरी बात लिखी। उन्होंने कहा कि सफलता कभी भी मन की शांति की गारंटी नहीं होती, और न ही अमीरी या ताकत इंसान को सुरक्षित महसूस करा सकती है। विशाल ने लोगों को सलाह दी कि जिंदगी छोटी और अनिश्चित है, इसलिए एक भी पल बेकार न जाने दें। उन्होंने लिखा कि इंसान को खुद से झूठ नहीं बोलना चाहिए और दूसरों जैसा बनने की कोशिश छोड़कर अपनी असली जिंदगी जीनी चाहिए। उनका यह मैसेज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
अरिजीत सिंह की थी रिटायरमेंट की पुष्टि
दूसरी ओर, अरिजीत सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने रिटायरमेंट की पुष्टि की। उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए फैंस का प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद किया और बताया कि अब वे कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी म्यूजिकल जर्नी को शानदार बताते हुए उसे यहीं खत्म करने का फैसला साझा किया।
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
अरिजीत सिंह अपनी मखमली आवाज और इमोशनल गानों के लिए पहचाने जाते हैं। ‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘राबता’, ‘केसरिया’, ‘ए दिल है मुश्किल’, ‘तेरा यार हूं मैं’ और ‘तुझे कितना चाहने लगे’ जैसे गाने उन्हें आधुनिक दौर का सबसे लोकप्रिय रोमांटिक सिंगर बनाते हैं। उनके गानों ने प्यार, दर्द और जुदाई के एहसास को नई पहचान दी है।
ये भी पढ़ें- Box Office Clash: ‘बॉर्डर 2’ की बादशाहत को चुनौती देंगी रानी और तापसी; ‘मर्दानी 3’ और ‘अस्सी’ का कल होगा आगाज
रिटायरमेंट से पहले इन फिल्मों में दी थी आवाज
रिटायरमेंट के ऐलान से पहले अरिजीत ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के गाने ‘संदेसे आते हैं’ में अपनी आवाज दी, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस गाने में सोनू निगम, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ भी शामिल थे। इसके अलावा फिल्म ‘ओ रोमियो’ में उनका गाया गीत भी चर्चा में है, जिसे विशाल भारद्वाज निर्देशित कर रहे हैं। फिलहाल अरिजीत का फैसला भले ही चौंकाने वाला हो, लेकिन उनका संगीत आने वाले सालों तक लोगों के दिलों में गूंजता रहेगा।
