अरबाज खान करेंगे चाय का बिजनेस या डॉली चायवाला को मिली फिल्म? फोटो पर हो रही चर्चा
डॉली चायवाला एक बार फिर सुर्खियों में है, अरबाज खान के साथ उनकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है, अब लोग चर्चा कर रहे हैं कि अरबाज चाय का बिजनेस करेंगे या फिर डोली चाय वाला को फिल्म मिली है।
- Written By: अनिल सिंह
अरबाज खान ने डॉली चायवाला के साथ की मुलाकात
Arbaaz Khan Meets Dolly Chaiwala: बिल गेट्स को चाय पिलाने के बाद मशहूर हुए डॉली चायवाला बिग बॉस 18 में नजर आए थे, तब उनकी शोहरत और बढ़ गई। लेकिन इस बार वह अरबाज खान के साथ पोस्ट किए गए वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। वीडियो वाली पोस्ट पर यूजर्स के भी मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स ने सवाल पूछा है कि अरबाज खान चाय का बिजनेस करेंगे या फिर डॉली चायवाला के हाथ कोई फिल्म लगी है। आइए जानते हैं क्या है मामला।
डॉली चायवाला ने इंस्टाग्राम पर अरबाज खान के साथ अपनी मुलाकात का वीडियो शेयर किया है, जिसमें अरबाज खान डॉली चायवाला के साथ मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान अरबाज खान ने डॉली चायवाला को स्टार बताया तो डॉली चायवाला यह कहते हुए नजर आए कि स्टार तो एक ही है अपना सलमान भाई। डॉली चायवाला ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, बिजनेस की बातें अरबाज खान सर के साथ। ऐसे में अभी अंदाजा लगाया जा रहा है कि अरबाज खान डॉली चायवाला के साथ मिलकर बिजनेस करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- कम फीस के चलते अक्षय खन्ना ने ठुकरा दी थी ‘द फैमिली मैन’, तब मनोज बाजपेयी को मिला मौका
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी दोस्त के निधन पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
‘टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं’, Salman Khan की पोस्ट ने फैंस को दी जिंदगी जीने की खास सीख
Raja Shivaji Review: राजा शिवाजी के पब्लिक रिव्यू ने मचाया तहलका, दर्शक बोले- आंसुओं से भरी मास्टरपीस फिल्म
Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो, सिनेमाघरों में गूंज रही सीटियां
डॉली चायवाला के इस वायरल वीडियो पर अब तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अरबाज खान के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि उन्हें डॉली चायवाला के साथ बिजनेस करना पड़ेगा। तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा है कि डॉली चायवाला अब फेमस हो गया है, उसके हाथ कोई फिल्म लगने वाली है और अरबाज उसे अपनी किसी फिल्म में रोल दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर डोली चाय वाला और अरबाज खान का यह वीडियो न सिर्फ वायरल हो रहा है, बल्कि इस पर लोग जमकर चर्चा भी कर रहे हैं, हालांकि इन दोनों के बीच क्या डील हुई है, यह आने वाले वक्त में पता चलेगी।
