एआर रहमान का बड़ा फैसला, करियर से पहले परिवार और सीखने को देंगे अहमियत
AR Rahman Movie: एआर रहमान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने जीवन के नए फैसले पर खुलकर बात की। तो चलिए जानते हैं क्या कहा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
एआर रहमान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
AR Rahman Uff Yeh Siyapaa Movie: ऑस्कर विजेता म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान एक बार फिर अपने खास प्रोजेक्ट के साथ चर्चा में हैं। उनकी म्यूजिक-बेस्ड फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह प्रोजेक्ट रहमान के लिए बेहद खास है क्योंकि इसका संगीत उन्होंने खुद कंपोज किया है और इसे वे हर म्यूजिक डायरेक्टर का सपना मानते हैं।
हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान रहमान ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अपने जीवन के नए फैसले साझा किए। उन्होंने बताया कि अब वे करियर से ज्यादा अपने परिवार और खुद पर ध्यान देना चाहते हैं। उनका कहना है कि लंबे समय तक वे लगातार काम में बिजी रहे, लेकिन अब धीरे चलकर जीवन का असली आनंद लेना चाहते हैं। रहमान बोले कि “पहले मैं दिन-रात पागलों की तरह काम करता रहता था। कभी-कभी बहुत ज्यादा काम करने पर जिंदगी ही छूट जाती है। अब मैंने थोड़ा धीमा होने का फैसला किया है ताकि नई चीजें सीख सकूं और परिवार संग समय बिता सकूं।”
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आए थे एआर रहमान
कुछ समय पहले एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो के अलगाव की खबरों ने उनके फैंस को चौंका दिया था। तीन दशक लंबे रिश्ते के बाद इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि रहमान ने निजी जिंदगी पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि वे काम में इतने डूबे रहते थे कि परिवार को उतना समय नहीं दे पाए।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
अब रहमान अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि ‘उफ्फ ये सियापा’ का संगीत बाकी फिल्मों से अलग और प्रयोगात्मक है। खास बात यह है कि यह पूरी तरह से म्यूजिक-बेस्ड फिल्म है, जिसमें एक्टर्स संवाद नहीं बोलते, बल्कि कहानी संगीत के जरिए सामने आती है।
ये भी पढ़ें- सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर है 2 घंटे 21 मिनट की फिल्म, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर पाएंगे देख
अपकमिंग फिल्म के स्टारकास्ट
फिल्म में सोहम शाह और नुसरत भरूचा की जोड़ी नजर आएगी। इसे लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और इसका निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। फिल्म के निर्देशक जी. अशोक हैं। बता दें, एआर रहमान की यह फिल्म न सिर्फ उनके करियर के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी खास है। म्यूजिक के जादू और साइलेंट नैरेटिव का यह अनोखा मेल दर्शकों को एक नया अनुभव देने वाला है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
