निकाह के 29 साल बाद बेगम सायरा से अलग हुए एआर रहमान, पत्नी ने बताया तलाक का कारण
संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो शादी के 29 साल बाद अलग हो रहे हैं। सायरा बानो ने रिश्ते में आई कड़वाहट का कारण बताया है और कहा कि रिश्ते में अब सुधार की गुंजाइश नहीं बची है।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: ऑस्कर विजेता संगीतकार और बॉलीवुड के लोकप्रिय म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। शादी के 29 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। सायरा बानो ने खुद सार्वजनिक बयान जारी किया है और तलाक का कारण बताया है। आइए जानते हैं सायरा बानो के जारी किए गए पब्लिक स्टेटमेंट में क्या कुछ लिखा है।
सायरा बानो ने पब्लिक में जो स्टेटमेंट जारी किया उसमें बताया गया कि कपल ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। पत्नी के मुताबिक वह रिश्ते में काफी दर्द से गुजर रही थी। जिसे संभाल पाना मुश्किल हो गया था। सायरा बानो की तरफ से जारी किए गए नोट में लिखा है। एआर रहमान और उनकी पत्नी ने जल्दबाजी में अलग होने का फैसला नहीं लिया है। सायरा लंबे समय से काफी सोच विचार के बाद इस नतीजे पर पहुंची हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के प्रदूषण पर सिमी ग्रेवाल ने कसा तंज, लोग पूछने लगे अब तक कहां थी आप
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Day 7: इम्तियाज-दिलजीत की जोड़ी का चला जादू, सातवें दिन कमाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें
Masoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
Vedang Raina Viral Video: ‘एआर रहमान का पियानो वॉइस नोट मेरे लिए खजाना’, वेदांत की इन बातों ने जीता दिल
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
सायरा बानो की तरफ से जारी किए गए नोट में लिखा है कि उन्होंने इस रिश्ते को संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह इसमें असफल साबित हुई हैं। उन्होंने यह फैसला उनके रिश्ते में आए तनाव के बाद लिया है। एक दूसरे के प्रति गहरी प्यार के बावजूद दोनों ने पाया कि तनाव और मुश्किलों के बीच उनके दरमियां ऐसी खाईं पैदा हो गई है जिसे भर पाने में दोनों सक्षम नहीं है और इसीलिए यह फैसला लिया गया।
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान से अलग पहचान बनाएंगे आर्यन खान, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी स्टारडम सीरीज
सायरा बानो ने नोट में आगे यह भी लिखा है कि उन्होंने यह फैसला दर्द और तकलीफ के कारण लिया है। इस समय सायरा बानो चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही हैं, ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके प्राइवेसी को बनाए रखने में उनकी मदद करें, उनका जीवन कठिन मोड़ से गुजर रहा है।
