Masoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
Masoom The New Generation Update: फिल्म निर्देशक शेखर कपूर और एआर रहमान एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों दिग्गज फिल्म 'मासूम: द न्यू जेनरेशन' में को-प्रोड्यूसर के रूप में भी जुड़े रहेंगे।
- Written By: यति सिंह
शेखर कपूर और एआर रहमान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Masoom The New Generation Movie: मशहूर निर्देशक शेखर कपूर और एकेडमी अवॉर्ड-विनिंग म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म में एआर रहमान न सिर्फ म्यूजिक कंपोज करेंगे बल्कि इस प्रोजेक्ट में को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले यह सुपरहिट जोड़ी ‘एलिजाबेथ – द गोल्डन एज’, ‘बॉम्बे ड्रीम्स’ और ‘वाई द म्यूजिक’ जैसे शानदार इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर चुकी है।
‘मासूम’ की दुनिया में दोबारा लौटने के बारे में शेखर कपूर ने कहा, “काफी समय से मुझे लग रहा था कि ‘मासूम’ के विषयों को आज की दुनिया के नजरिए से दोबारा देखने की जरूरत है। आज के समय में परिवार, रिश्ते, पहचान के मायने काफी हद तक बदल गए हैं और रहमान में एक अनोखी खूबी है कि उनका संगीत सीधे कहानी की आत्मा और दर्शकों के दिलों तक पहुंच जाता है। इस सफर में उनका मेरे साथ होना इसे और भी खास बनाता है।”
‘शेखर के साथ काम करना शानदार अनुभव’
‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ फिल्म में बतौर को-प्रोड्यूसर के तौर पर ए.आर. रहमान ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘शेखर के साथ काम करना हमेशा से ही एक शानदार अनुभव रहा है। वे कई मायनों में मेरे गुरु रहे हैं। जब उन्होंने इस फिल्म के बारे में बताया, तो मुझे लगा कि सिर्फ म्यूजिक तक ही सीमित न रहकर, इस प्रोजेक्ट में और भी ज्यादा गहराई से जुड़ना चाहिए। ‘मासूम’ में कुछ ऐसा है जो कभी पुराना नहीं होता। इस इमोशनल दुनिया को आज की नई पीढ़ी के लिए नए अंदाज में पेश करना बेहद रोमांचक और जरूरी है’।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द ओटीटी पर दस्तक देगी इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा, जानें कब और कहां देखने मिलेगी ये कहानी
बाहुबली स्टाइल में End होगी रामायण, नितेश तिवारी ने बताया क्यों सस्पेंस पर खत्म होगी फिल्म
Kriti Sanon Birthday: मॉडलिंग में मिली फटकार से टूटी थीं कृति, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की नेशनल अवॉर्ड विनर स्टार
Amaal Mallik: पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अपने आरोपों पर कायम अमाल, बोले- बेटा मुझसे तो औकात में ही रहना
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
साल 1983 में आई शहूर क्लासिक फिल्म ‘मासूम’ से प्रेरित
दरअसल ‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ फिल्म शेखर कपूर की 1983 की मशहूर क्लासिक फिल्म ‘मासूम’ से प्रेरित एक नया और आज के जमाने के हिसाब से बनाया गया रूप है। शेखर कपूर के डायरेक्शन में बनी ‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ आज के नजरिए से पहचान, परिवार, प्यार और माइग्रेशन जैसे बदलते विचारों को दिखाएगी। साथ ही, यह उस इमोशनल पहलू को भी बरकरार रखेगी, जिसकी वजह से ये फिल्म हर जनरेशन के लोगों के दिलों को छू गई थी।
‘मासूम: द न्यू जेनरेशन’ फिल्म में कई बेहतरीन और जाने-माने कलाकार एक साथ नजर आएंगे, जिनमें नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, मनोज बाजपेयी, नित्या मेनन और कावेरी कपूर शामिल हैं।
