Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, फैंस को लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Anushka Shetty Emotional Note: साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं और उन्होंने खुद हाथ से लिखकर फैंस को दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। ऐसे में अब फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Sep 12, 2025 | 04:08 PM

अनुष्का शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anushka Shetty Social Media Break: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसने उनके फैंस को काफी सोचने पर मजबूर कर दिया है। अनुष्का ने हाथ से लिखा एक नोट साझा किया है, जिसमें उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘घाटी’ को मिले प्रतिक्रिया और अपने भविष्य की योजना को लेकर बात की है। साथ ही उन्होंने साफ किया कि अब वे सोशल मीडिया से दूरी बनाने जा रही हैं ताकि जिंदगी की असली खुशियों से जुड़ सकें।

दरअसल, अनुष्का ने काफी इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “दुनिया से रिकनेक्ट करने के लिए और स्क्रोलिंग से आगे बढ़कर… ब्लू लाइट से कैंडल लाइट तक… मैं सोशल मीडिया से दूर जा रही हूं ताकि असली दुनिया से कनेक्ट कर सकूं। स्क्रोलिंग छोड़कर उन कामों में लग जाऊं, जहां से हम सभी ने असल में शुरुआत की थी। जल्द ही आपसे मिलूंगी, अपनी स्टोरीज और अपने प्यार के साथ। हमेशा मुस्कुराते रहिए। लव, अनुष्का शेट्टी।”

अनुष्का शेट्टी ने लिखा इमोशनल नोट

इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “लव… हमेशा हमेशा।” फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दिए। एक फैन ने लिखा, “आपने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं स्वीटी। आपको फिर से लेडी सुपरस्टार के रूप में चमकते देखना है। ब्रेक लो, मजबूत बनो और फिर धमाकेदार वापसी करो।” वहीं एक अन्य फैन ने अपील की कि अनुष्का किसी बेहतरीन डायरेक्टर के साथ काम करें ताकि उनकी काबिलियत और भी निखर सके।

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

अनुष्का की फिल्म ‘घाटी’ 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने एक हफ्ते में भारत में करीब 6.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुडी ने किया था और अनुष्का ने विक्रम प्रभु के साथ लीड रोल निभाया था। फिल्म को मिली प्रतिक्रियाएं ठीक-ठाक मानी गईं, जिससे अनुष्का शेट्टी ने खुद सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- ‘आपने तो मसाला लगाया…’ सुप्रीम कोर्ट से कंगना रनौत को झटका, किसान आंदोलन केस में नहीं मिली राहत

इसके अलावा, अनुष्का शेट्टी जल्द ही एक नई हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘कतनार’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म उनके मलयालम सिनेमा में डेब्यू के रूप में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फैंस को उनके इस नए प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुष्का कब और किस तरह से फिर से अपने फैंस से जुड़ती हैं, लेकिन फिलहाल उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को समय देने का फैसला किया है।

Anushka shetty takes social media break share emotional note

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 04:08 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • South Cinema

सम्बंधित ख़बरें

1

‘जटाधरा’ का शक्तिशाली सॉन्ग ‘शिव स्त्रोतम’ रिलीज, सुधीर बाबू बने महादेव, फैंस ने लुटाया प्यार

2

‘भूल भुलैया 3’ को हुए एक साल, अनीस बज्मी ने याद किए शूटिंग के सुनहरे पल, फैंस को कहा शुक्रिया

3

लुधियाना के गांव से बॉलीवुड के ही-मैन तक, जानिए कैसे बना एक आम लड़का सुपरस्टार

4

हर्षवर्धन राणे का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बनी सुपरहिट, जानें टोटल कलेक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.