- Hindi News »
- Entertainment »
- Anushka Shetty Come Back From Ghaati Film Prabhas Says Excited To See You In Powerful Role
Anushka Shetty: प्रभास ‘घाटी’ में अनुष्का के रोल को देखने के लिए हुए बेताब, कही ये बात
- Written By: अनिल सिंह
Prabhas: प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शेट्टी को उनकी फिल्म घाटी के लिए शुभकामनाएं दी है और बताया है कि वो उनकी फिल्म घाटी में उनके पावरफुल रोल को देखने के लिए उत्सुक हैं।

'घाटी' से अनुष्का शेट्टी की वापसी, प्रभास ने कहा, 'देखने के लिए बेताब हूं स्वीटी'
Anushka Shetty Come Back From Ghaati Film: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। वह इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘घाटी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और फैंस की नजरें बस इसी पर टिकी हैं। रिलीज से एक दिन पहले सुपरस्टार प्रभास ने अनुष्का को खास शुभकामनाएं दी।
प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने ‘घाटी’ का ट्रेलर लिंक भी अपलोड किया है और अनुष्का को बड़े ही अपनेपन से ‘स्वीटी’ कहकर शुभकामनाएं दी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें
Sushant Singh Rajput केस पर फिर होगी बहस? ‘Sorry Babu’ का पहला पोस्टर आउट
‘गोलू’ बनकर फिर लौटेंगी श्वेता त्रिपाठी, Mirzapur The Movie पर कही दिल की बात
ये भी पढ़ें- Narayani Shastri: भीख मांगने पर मजबूर हुई ये एक्ट्रेस लेकिन कहानी में है ट्विस्ट
प्रभास ने अनुष्का की घाटी के लिए क्या लिखा
प्रभास ने लिखा है, “घाटी का ट्रेलर बहुत ही दमदार लग रहा है। स्वीटी, मैं तो आपको इस ताकतवर रोल में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं!”
फिल्म में अनुष्का को एक्शन अवतार में देखा जाएगा
प्रभास और अनुष्का की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ में एक साथ काम किया था। अनुष्का शेट्टी इस फिल्म से करीब दो साल बाद वापसी कर रही हैं। पिछली बार वह 2023 की फिल्म ‘मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने हल्का-फुल्का किरदार निभाया था। ‘घाटी’ में उनका अंदाज एकदम अलग है।
घाटी में कैसा है अनुष्का का किरदार
फिल्म की कहानी में अनुष्का एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो नशे के कारोबार में उलझ जाती है और हर कदम उसके लिए खतरा बन जाता है। इसमें अपराध की दुनिया के साथ-साथ संघर्ष, हिम्मत और जीने की जद्दोजहद को भी दिखाया गया है।
घाटी फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
फिल्म का निर्देशन कृष जगरलामुदी ने किया है। यह जगरलामुदी के साथ अनुष्का की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने हिट फिल्म ‘वेदम’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी के अलावा, विक्रम प्रभु भी लीड रोल में हैं। पहले यह फिल्म 11 जुलाई को सिनेमाघरों में शेड्यूल हुई थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया, जिसके चलते मेकर्स को डेट आगे बढ़ानी पड़ी। अब यह फिल्म 5 सितंबर को तमिल, तेलुगू, हिंदी और अन्य भाषाओं में प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
Anushka shetty come back from ghaati film prabhas says excited to see you in powerful role
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














